थाना शहजादनगर-एक अद्द नाजायज तमंचे के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार
दिनांक 18-12-2021 को थाना शहजादनगर रामपुर पुलिस द्वारा रंजीत पुत्र भीमसैन निवासी ग्राम दबका थाना शहजादनगर, रामपुर को दबका तिराह से गिरफ्तार किया गया, जिसके कब्जे से एक अद्द नाजायज तमंचा 12 बोर मय 01 जिन्दा कारतूस 12 बोर बरामद हुआ। इस सम्बंध में थाना शहजादनगर, रामपुर पर मु0अ0सं0-293/21 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट का अभियोग पंजीकृत कर कार्यवाही की गयी।
थाना शहजादनगर-एक अद्द नाजायज चाकू के साथ वारण्टी अभियुक्त गिरफ्तार
दिनांक 19-12-2021 को थाना शहजादनगर रामपुर पुलिस द्वारा वारण्टी अभियुक्त मंगली पुत्र इस्लाम निवासी ग्राम पुरैना थाना शहजादनगर, रामपुर को गिरफ्तार किया गया, जिसके कब्जे से एक अद्द नाजायज चाकू बरामद हुआ। इस सम्बंध में थाना शहजादनगर, रामपुर पर मु0अ0सं0-295/21 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट का अभियोग पंजीकृत कर कार्यवाही की गयी।
थाना शहजादनगर-वारण्टी अभियुक्त गिरफ्तार
दिनांक 19-12-2021 को थाना शहजादनगर, रामपुर पुलिस द्वारा वारण्टी अभियुक्त रामसिंह पुत्र आसेराम निवासी बल्लू की मडईया थाना शहजादनगर, रामपुर को गिरफ्तार कर कार्यवाही की गयी।