34 साल की सेवा के बाद दो पुलिसकर्मी ऐच्छिक सेवानिवृत्त, एसएसपी ने किया सम्मानित
‘Retire नहीं, Rewire होकर अपने पैशन को करें फॉलो’— एसएसपी डॉ. मंजुनाथ टी.सी.
हल्द्वानी। नैनीताल पुलिस में 34 वर्षों से अधिक समय तक सराहनीय सेवाएं देने वाले दो अपर उपनिरीक्षकों मान सिंह और कूपर कुमार को ऐच्छिक सेवानिवृत्ति पर कोतवाली हल्द्वानी के मीटिंग हॉल में आयोजित समारोह में भावभीनी विदाई दी गई।एसएसपी डॉ. मंजुनाथ टी.सी. ने दोनों अधिकारियों को शॉल, प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।समारोह के दौरान सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों ने अपने लंबे सेवाकाल के अनुभव साझा किए, जिससे माहौल भावुक हो गया।परिजनों और सहकर्मियों ने भी उनके समर्पण,अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा की सराहना करते हुए शुभकामनाएं दीं।अपने संबोधन में एसएसपी डॉ. मंजुनाथ टी.सी. ने कहा कि यह जीवन में “Retire” होने का नहीं, बल्कि “Rewire” होकर नई शुरुआत करने का समय है। उन्होंने सलाह दी कि अब परिवार के साथ समय बिताएं, अपनी रुचियों और पैशन को आगे बढ़ाएं,स्वस्थ जीवनशैली अपनाएं तथा अपनी जमा पूंजी का विवेकपूर्ण उपयोग करें।कार्यक्रम में प्रतिसार निरीक्षक हरकेश सिंह,वाचक रमेश सिंह नेगी,प्रभारी निरीक्षक विजय मेहता सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारी और सेवानिवृत्त कर्मियों के परिजन उपस्थित रहे।

