बेतालघाट पुलिस ने 96 टेट्रा पैक अवैध शराब के साथ तस्कर दबोचा
‘ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन-2026’ के तहत एसएसपी के निर्देशन में अभियान जारी
नैनीताल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में चलाए जा रहे ‘ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन-2026’ के तहत बेतालघाट पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।पुलिस अधीक्षक डॉ. जगदीश चंद्र के निर्देशन, क्षेत्राधिकारी भवाली रविकांत सेमवाल के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष विजय नेगी के नेतृत्व में गठित टीम ने गश्त और संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग के दौरान यह सफलता हासिल की।पुलिस ने ग्राम चन्द्रकोट निवासी चन्द्रशेखर पुत्र हरिदत्त को अवैध शराब की तस्करी करते हुए गिरफ्तार किया।तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 96 टेट्रा पैक जूली गोल्ड माल्टा देशी मसालेदार शराब बरामद हुई।बरामद शराब को कब्जे में लेकर आरोपी के विरुद्ध थाना बेतालघाट में धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक प्रेमा कोरंगा, कांस्टेबल दीपक तथा होमगार्ड कपिल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।नैनीताल पुलिस का कहना है कि जनपद में अवैध शराब और नशे के कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा तथा ऐसे मामलों में शामिल लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

