ऑपरेशन प्रहार के तहत नैनीताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 14.56 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार
बनभूलपुरा पुलिस की चेकिंग के दौरान मिली सफलता, एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज
हल्द्वानी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन प्रहार’ अभियान के तहत बनभूलपुरा पुलिस ने एक स्मैक तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 14.56 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की है।पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल, सीओ हल्द्वानी/लालकुआं विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक दिनेश सिंह फर्त्याल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 29 जुलाई को क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने और संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग के दौरान ट्रेंचिंग ग्राउंड के सामने कच्चे मार्ग से आरोपी को दबोच लिया।गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान फिरोज (32 वर्ष) पुत्र अफगेज निवासी काबुल का गेट, छोटी रोड, इन्द्रानगर वार्ड नंबर-30, थाना बनभूलपुरा, जनपद नैनीताल के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान उसके पास से 14.56 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई।पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना बनभूलपुरा में एफआईआर संख्या 123/2026 के तहत धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया है।पुलिस आरोपी के आपराधिक इतिहास की भी जांच कर रही है।आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूरी कर उसे न्यायालय में पेश किया जाएगा।कार्रवाई करने वाली टीम में उपनिरीक्षक मनोज यादव, कांस्टेबल दिलशाद अहमद और कांस्टेबल पान सिंह शामिल रहे।

