रामपुर । लेखपाल दिवाकर सिंह राणा तहसील स्वार, रामपुर व राजेश कुमार पुत्र वीर सिंह नि0 अली नगर जागीर थाना स्वार, रामपुर द्वारा शिकायतकर्ता श्री बलवंत सिंह पुत्र मेवा सिंह निवासी ग्राम लोहर्रा थाना स्वार, रामपुर से उत्तराधिकारी के तौर पर नाम दर्ज कराने हेतु 05 हजार रूपये की रिश्वत की मॉग की गयी । इसकी शिकायत श्री बलवंत सिंह द्वारा भ्रष्टाचार निवारण ईकाई मुरादाबाद से की गयी। दिनांक 28-10-2021 को लेखपाल दिवाकर सिंह राणा व राजेश कुमार को 03 हजार रूपये रिश्वत लेते हुए भ्रष्टाचार निवारण टीम द्वारा पकड़ लिया गया था । इस सम्बंध में वादी श्री नवल मारवाह निरीक्षक टीम प्रभारी ए0सी0ओ0, मुरादाबाद द्वारा थाना स्वार, रामपुर पर मु0अ0सं0-538/21 धारा 7 भ्रष्टाचार निवारण अधि0 व 120बी भादवि पंजीकृत कराया गया। थाना स्वार पुलिस द्वारा दोनों अभियुक्तगण को जेल भेजा जा रहा है।
02-थाना गंजः-दहेज अधिनियम के अभियोग में वॉछित चल रहा एक अभियुक्त गिरफ्तार
फहीम खॉ पुत्र सफदर खॉ निवासी मौहल्ला सराय जागीर बिलासपुर गेट थाना गंज, रामपुर सहित 05 अन्य द्वारा वादिनी श्रीमती राजियॉ खॉ पत्नी फहीम खॉ निवासी चपटा कालोनी थाना गंज, रामपुर को दहेज के लिये प्रताडित कर, गाली गलौज, मारपीट तथा जान से मारने की धमकी देने के सम्बंध में दिनांक 28-08-2021 को थाना गंज, रामपुर पर मु0अ0सं0-301/21 धारा 498ए,323,506,406 भादवि व 3/4 डीपी एक्ट का अभियोग पंजीकृत हुआ था। आज दिनांक 29-10-2021 को थाना गंज, रामपुर पुलिस द्वारा वादिनी के पति फहीम पुत्र सफदर खॉ निवासी मौहल्ला सराय जागीर बिलासपुर गेट थाना गंज, रामपुर को गिरफ्तार कर कार्यवाही की गयी।
03-थाना सिविल लाइनः-दहेज हत्या में 02 गिरफ्तार
रामौतार पुत्र चन्द्रसैन नि0 बडपुरा शर्की थाना सिविल लाइन जनपद रामपुर की बहन ऊषा की शादी सुरेश पुत्र केसरी निवासी अजीतपुर थाना सिविल लाइन, रामपुर के साथ हुई थी। शादी के उपरान्त उसकी बहन को उसका पति सुरेश व ससुराल के अन्य लोग दहेज के लिए प्रताडित करने लगे। दहेज में एक मो0सा0 व 1.5 लाख रू0 की मांग करने लगे, दहेज की मांग पूरी न होने पर दिनांक 10-06-2021 को ऊषा को जान से मार दिया। इस सम्बंध में थाना सिविल लाइन, रामपुर पर मु0अ0सं0-175/21 धारा 498ए,304बी भादवि व 3/4 दहेज प्रतिषेध अधिनियम बनाम सुरेश आदि 07 नफर पंजीकृत हुआ था। आज दिनांक 29-10-2021 को थाना सिविल लाइन, रामपुर पुलिस द्वारा उक्त अभियोग में वांछित रमेश पुत्र केसरी निवासी अजीतपुर थाना सिविल लाइन व श्रीमती पूनम को गिरफ्तार कर कार्यवाही की गयी।
04-थाना सिविल लाइन-एक अद्द नाजायज तमंचे के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार
दिनांक 29-10-2021 को थाना सिविल लाइन, रामपुर पुलिस द्वारा शकील पुत्र नन्हे निवासी इसमपुर थाना नखासा जनपद सम्भल को अजीतपुर से गिरफ्तार किया गया, जिसके कब्जे से एक अद्द नाजायज तमंचा 12 बोर मय 01 जिन्दा कारतूस 12 बोर बरामद हुआ । इस सम्बंध में थाना सिविल लाइन, रामपुर पर मु0अ0सं0-353/21 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट का अभियोग पंजीकृत कर कार्यवाही की गयी
थाना खजुरिया- दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार
आज दिनांक 29-10-2021 को थाना खजुरिया रामपुर पुलिस द्वारा शाहिद पुत्र इशाक नवी निवासी ग्राम गुलालपुर थाना खजुरिया, रामपुर को गोधी तिराहा थाना खजुरिया से गिरफ्तार किया गया, गिरफ्तार अभियुक्त थाना खजुरिया रामपुर पर पंजीकृत मु0अ0सं0-147/21 धारा 363,366,376 भादवि व 3(2)(5) एससी/एसटी एक्ट का अभियोग में वॉछित चल रहा था।
दिनांक 29-10-2021 को थाना मिलकखानम, रामपुर पुलिस द्वारा वारण्टी अभियुक्त बलकार सिंह पुत्र बूटा सिंह निवासी ग्राम बेवकता थाना मिलकखानम, रामपुर को गिरफ्तार कर कार्यवाही की गयी।