ब्लाक सभागार में अधिकारियों की समीक्षा बैठक का आयोजन, बाल संरक्षण आयोग के सदस्य ने दिए निर्देश
हल्द्वानी।बाल संरक्षण आयोग के सदस्य योगेश रजवार की अध्यक्षता में मंगलवार को शहर स्थित ब्लॉक सभागार में महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग की समस्त अधिकारी एवं सुपरवाइजर की बैठक ली गई।बैठक में जिला कार्यक्रम अधिकारी द्वारा बाल पोषण एवं महिला पोषण योजना, महालक्ष्मी किट, रेडी टू ईट, अनुपूरक/पोषाहार,आंचल अमृत योजना, नंदा गौरा, PMMVY, वन स्टॉप सेंटर के कार्य संचालन,जिले के सभी बाल विकास परियोजना कार्यालयों से संबंधित अन्य समस्त योजनाएं की जानकारी दी गई।सदस्य द्वारा निर्देश दिए गए कि समस्त बाल विकास परियोजना अधिकारी एवं सुपरवाइजर अपने अधीनस्थ आंगनवाड़ी केंद्रों में बच्चों की निर्धारित स्वास्थ्य, पोषण एवं शिक्षा का अनुश्रवण करें,सभी योजनाओं का लाभ धरातल पर समस्त लाभार्थियों तक पहुंचना चाहिए,विभागीय योजनाओं से वंचित बच्चों के लिए आधार कैंप लगवाएं साथ ही मई माह के अंत तक समस्त बाल विकास परियोजना अधिकारी अपना भ्रमण कार्यक्रम में सांझा करें।जिले के समस्त परियोजनाओं के आंगनवाड़ी केंद्रों पर शीघ्र संयुक्त भ्रमण करने के निर्देश दिए गए।सदस्य द्वारा जमीनी स्तर पर आंगनवाड़ी केंद्रों द्वारा दी जाने वाली सेवाओं एवं समस्त योजनाओं के क्रियान्वयन को और अधिक सुचारु बनाने हेतु दिशानिर्देश दिए गए।अंत में ब्लॉक परिसर हल्द्वानी में स्थित वन स्टॉप सेंटर का निरीक्षण किया गया।कार्यक्रम में जिला कार्यक्रम अधिकारी अनुलेखा बिष्ट, बाल विकास परियोजना अधिकारी हल्द्वानी ग्रामीण शिल्पा जोशी,हल्द्वानी शहर-किरण जोशी, भीमताल- रेनू मर्तोलिया,कोटाबाग-पूनम रौतेला,रामगढ़ पार्वती कोरंगा, ओखलकांडा-तुलसी बोहरा, धारी -नीता दीक्षित एवं समस्त सुपरवाइजर, वन स्टॉप सेंटर का स्टाफ एवं कार्यक्रम का संचालन प्रियंका आर्या द्वारा किया गया।

