*प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी करेंगे भाजपा सदस्यता अभियान 2024 का शुभारंभ*
पूर्व सांसद ने चमरौआ विधानसभा के बूथ संख्या 279 पर सदस्यता अभियान की शुरुआत की।।
भारतीय जनता पार्टी ने सोमवार को देश भर में अपना सदस्यता अभियान लॉन्च किया। देश भर में हुए इस सदस्यता अभियान का शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने किया। पूरे देश में सत्ताधारी पार्टी बीजेपी के 18 करोड़ सदस्य हैं, और फिर एक नए सिरे से लोगों को सदस्य बनाने का काम शुरू हो गया।
आज विधानसभा चमरौआ के बूथ संख्या 279 पर निवर्तमान सांसद घनश्याम लोधी ने भी सभी पार्टी कार्यकर्ताओं को पूरे जोश और उमंग के साथ लोकसभा वासियों को भाजपा की सदस्यता ग्रहण कराने की अपील की।
इस दौरान निवर्तमान सांसद घनश्याम सिंह लोधी ने बताया कि सभी पदाधिकारी और हर एक कार्यकर्ता पूरी लगन के साथ इस सदस्यता अभियान के तहत हर एक नागरिक को भाजपा की नीतियों, योजनाओं से अवगत करा कर सदस्यता को ग्रहण कराएंगे। इसके लिए उच्च स्तर से कमेटी व मंडली बनाकर हर एक मंडल क्षेत्र में ,विधानसभा में पार्टी के कार्यकर्ता घर-घर जाकर हर एक सदस्य को भाजपा सदस्यता अभियान 2024 के तहत जोड़ने का कार्य करेंगे।
यह सदस्यता अभियान भारत को विकसित भारत बनाने के लिए महत्वपूर्ण होगा इसके अंतर्गत भारत में रहने वाले हर एक नागरिक को भाजपा की नीतियों से इसी के साथ-साथ चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी प्राप्त होगी। आज का भारत प्रधानमंत्री जी के कुशल नेतृत्व में विकसित भारत विकसित संकल्प के अटल लक्ष्य को प्राप्त करने जा रहा है।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष लालता प्रसाद, सेक्टर संयोजक ओमकार,खान सिंह, सुनील कुमार समेत पार्टी पदाधिकारी आदि उपस्थित रहे ।।