रविवार को शिव मंदिर में पूजन-अर्चन व प्रसाद वितरण, दीर्घायु की करेंगे कामना
बिलासपुर। उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास, निर्यात प्रोत्साहन, एनआरआई एवं निवेश प्रोत्साहन मंत्री नंद गोपाल गुप्ता ‘नंदी’ के पुनर्प्राप्ति जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में रविवार को हाईवे स्थित शिव मंदिर में वैश्य समाज की ओर से रुद्राभिषेक, पूजन-अर्चन और प्रसाद वितरण का आयोजन किया जाएगा।कार्यक्रम को लेकर शनिवार को नगर में आयोजित बैठक में पदाधिकारियों ने तैयारियों की समीक्षा करते हुए आयोजन की रूपरेखा तय की।
बैठक में वक्ताओं ने बताया कि बम ब्लास्ट की घटना में चमत्कारिक रूप से जीवनदान मिलने के बाद मंत्री नंद गोपाल गुप्ता ‘नंदी’ के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना के लिए वैश्य समाज प्रत्येक वर्ष शिव मंदिरों में रुद्राभिषेक एवं धार्मिक कार्यक्रम आयोजित करता है। इस वर्ष भी श्रद्धा और आस्था के साथ आयोजन किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में समाज के लोग शामिल होकर भगवान शिव का अभिषेक करेंगे तथा प्रसाद वितरण किया जाएगा।बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष नितिन गुप्ता,पूर्व मंडलाध्यक्ष सुमित अग्रवाल, शिवशंकर गुप्ता, राम गुप्ता, गौतम गुप्ता, गर्व गुप्ता,ध्रुव गुप्ता,, अंकुर गंगवार,नेहा कश्यप, सुरेश कश्यप,डीके सिंह, रमेश कश्यप,विवेक गुप्ता,संदीप गुप्ता,अनुज गुप्ता और राजेश गुप्ता सहित अनेक पदाधिकारी एवं समाज के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

