अवैध शराब के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार
बनभूलपुरा।डॉ. मंजूनाथ टीसी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के निर्देशन में जनपद में अवैध मादक पदार्थों की रोकथाम एवं जुर्म-जरायम पर प्रभावी नियंत्रण हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी एवं क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी के पर्यवेक्षण में थाना बनभूलपुरा पुलिस द्वारा सख्त कार्रवाई की गई।प्रभारी निरीक्षक दिनेश सिंह फर्त्याल के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा शांति व्यवस्था एवं अपराध रोकथाम हेतु की जा रही चेकिंग के दौरान रविवार को एक व्यक्ति को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया गया।बीते शनिवार को थाना बनभूलपुरा पुलिस टीम कांस्टेबल मो० यासीन, कांस्टेबल सुच्चा सिंह,कांस्टेबल शिवम कुमार द्वारा चेकिंग के दौरान अभियुक्त राजेन्द्र सिंह विष्ट पुत्र जसवंत सिंह विष्ट, निवासी गोला गेट,टनकपुर रोड, राजपुरा, कोतवाली हल्द्वानी, जिला नैनीताल, उम्र 42 वर्ष को 68 टेट्रा पैक माल्टा मसालेदार शराब के साथ गिरफ्तार किया गया।अभियुक्त के विरुद्ध थाना बनभूलपुरा में मुकदमा अपराध संख्या 76/26 धारा 60 आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है।अभियुक्त को नियमानुसार न्यायालय के समक्ष समय से प्रस्तुत किया जा रहा है।इस मौकें पर कांस्टेबल मो० यासीन कांस्टेबल सुच्चा सिंह
कांस्टेबल शिवम कुमार आदि मौजूद रहे।

