ऑपरेशन ‘प्रहार’ : कालाढूंगी पुलिस की डबल कार्यवाही, स्मैक तस्कर और शातिर चोर गिरफ्तार
कालाढूंगी।जनपद में अपराधों पर लगाम लगाने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन प्रहार” के तहत कालाढूंगी पुलिस को शनिवार को दो बड़ी सफलताएँ मिली हैं। पुलिस ने अलग-अलग मामलों में एक स्मैक तस्कर और एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है।प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार सैनी के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा सुमन आनंद गेस्ट हाउस के पास कालाढूंगी-नैनीताल रोड पर सघन चेकिंग अभियान के दौरान एक संदिग्ध युवक पुलिस को देखकर भागने लगा,जिसे पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए मौके पर पकड़ लिया।पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम आदित्य श्रीधर काण्डपाल पुत्र मोहन चन्द्र काण्डपाल निवासी थाना तल्लीताल जनपद नैनीताल उम्र 26 वर्ष बताया।तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 4.61 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई।आरोपी के विरुद्ध धारा 8/21 NDPS एक्ट के अंतर्गत FIR संख्या 49/2026 पंजीकृत कर गिरफ्तार कर आवश्यक कार्यवाही की गई है।प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार सैनी उ0नि0 बलवीर चन्द्र,कानि0 विरेन्द्र सिंह राणा
कानि0 मनोज द्विवेदी आदि मौजूद रहे।बीती सात मई को वादी गंगाराम निवासी वार्ड नं0 01 कालाढूंगी द्वारा घर से नगदी और मोबाइल चोरी की सूचना थाना कालाढूंगी में दर्ज कराई गई।सूचना पर पुलिस ने तत्काल FIR संख्या 47/2026 धारा 305(A) BNS पंजीकृत कर प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार सैनी के नेतृत्व में टीम गठित की। पुलिस ने लगभग 50 CCTV कैमरों की जांच कर आरोपी की पहचान की और पतारसी-सुरागरसी के बाद आरोपी राजेन्द्र सिंह राणा पुत्र भीम सिंह राणा निवासी डाक बंगला कालाढूंगी को कोटाबाग रोड वन क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया।पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी का पूरा सामान बरामद किया। आरोपी के विरुद्ध पहले भी चोरी और नशा तस्करी के मुकदमे दर्ज हैं तथा वह पूर्व में जेल जा चुका है।800 नगद,टच स्क्रीन मोबाइल फोन प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार सैनी,अपर उ0नि0 लेखराज सिंह,अमनदीप सिंह,किशन नाथ,तेजपाल सिंह आदि मौजूद रहे।

