सीओ ने किया कोतवाली का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण
सभी ऑनलाइन कार्य एवं अभिलेखों को दुरुस्त करने के दिए निर्देश
कोतवाली पुलिस प्रो एक्टिव मोड में कार्य करने तथा जनजागरुकता कार्यक्रम आयोजित करने के भी दिए निर्देश
रामनगर।पुलिस क्षेत्राधिकारी रामनगर सुमित पांडे ने रविवार को स्थानीय कोतवाली का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण किया।सीओ ने निरीक्षण के दौरान सर्वप्रथम गार्द,कोतवाली भवन,कार्यालय व बैरिकों तथा हवालात का निरीक्षण किया गया।इसके उपरांत भोजनालय का निरीक्षण कर जवानों हेतु गुणवत्तायुक्त भोजन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए।कोतवाली के अभिलेख व लंबित अभियोगों की समीक्षा की गई एवं थाना कार्यालय में नियुक्त स्टाफ को थाना अभिलेखों के उचित रख रखाव, तथा विवेचको को अभियोगों की विवेचना में गुणवत्ता निस्तारण एवं बेहतर कार्य प्रणाली के साथ कार्य करने के निर्देश दिए गए।कोतवाली में सीसीटीएनएस समेत सभी ऑनलाइन पोर्टल की समीक्षा की गई।प्रभारी निरीक्षक को इन कार्यों को अध्यावधिक करने के निर्देश दिए गए।माल मुकदमाती के पुलिंदो का मालखाना रजिस्टर से मिलान करते हुए लंबित मालों का शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश दिए गए।अस्लाह /एम्यूनेशन की गिनती की गई तथा अस्लाह को खोलने जोड़ने का अभ्यास व साफ सफाई करने के निर्देश दिए गए।हेल्प डेस्क में आगंतुकों की समस्या के त्वरित समाधान तथा उनकी शिकायतों पर पुलिस कार्यवाही के संबंध में फीडबैक लिए जाने की भी निर्देश दिए गए।कोतवाली रामनगर में कर्मचारियों का सम्मेलन लेकर उनकी समस्याओं का समाधान किया गया।प्रभारी निरीक्षक को पुलिस बल के साथ लगातार क्षेत्र में भ्रमणशील रहकर प्रो एक्टिव मोड में कार्य करने तथा अधिक से अधिक निरोधात्मक कार्यवाही के दिए निर्देश।सभी पुलिस कर्मियों को रामनगर क्षेत्र में वृहद स्तर पर साईबर सुरक्षा,महिला अपराध, यातायात नियमों के सम्बंध में जागरूकता अभियान चलाए जाने के निर्देश दिए गए।निरीक्षण के दौरान सुशील कुमार प्रभारी निरीक्षक वरिष्ठ उप निरीक्षक महेंद्र प्रसाद, उपनिरीक्षक जोगा सिंह समेत कोतवाली पुलिस कर्मी मौजूद रहे।






































