ऑपरेशन प्रहारः के तहत एसएसपी के सख्त निर्देश पर अपराधियों पर शिकंजा
कच्ची शराब व अवैध तमंचा बरामद
हल्द्वानी।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी महोदय के निर्देशन, मनोज कुमार कत्याल पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी एवं सुमित पाण्डेय क्षेत्राधिकारी रामनगर के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक रामनगर सुशील कुमार के नेतृत्व में चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” अभियान के अंतर्गत कोतवाली रामनगर पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान निम्न कार्यवाही करते अभियुक्तों को गिरफ्तार कर अभियोग पंजीकृत किए गए।अभियुक्त सुमित पुत्र हरवंश लाल, निवासी पंचवटी कॉलोनी, भवानीगंज रामनगर, उम्र 43 वर्ष को भवानीगंज स्थित अंग्रेजी शराब की दुकान के सामने नहर किनारे रोड पर अपने ठेले पर लोगों को शराब पिलाते हुए गिरफ्तार किया गया।इस संबंध में थाना रामनगर में FIR No. 144/2026 धारा 60/21 आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।अभियुक्त करम सिंह पुत्र रतन सिंह, निवासी तुमड़िया डाम-2 रामनगर, उम्र 24 वर्ष को मुखबिर की सूचना पर आईटीआई के पास बन्दे के नीचे वाले रास्ते मालधन चौड़ क्षेत्र से 90 पाउच कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया गया।इस संबंध में थाना रामनगर में FIR No. 145/2026 धारा 60 आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।अभियुक्त शमी पुत्र फईम, निवासी आदर्श कॉलोनी रामनगर, उम्र 19 वर्ष को मुखबिर की सूचना पर मंगलार चौराहे के पास कन्हैया बेकरी वाली गली से एक तमंचा 315 बोर एवं एक जिंदा कारतूस 315 बोर के साथ गिरफ्तार किया गया।इस संबंध में थाना रामनगर में FIR No. 146/2026 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।पुलिस टीम में का0 महबूब आलम,का0 गगन भंडारी,का0 बिजेन्द्र गौतम,का0 अशोक कम्बोज आदि मौजूद रहे।

