वैश्विक संकट के बीच राष्ट्रहित में नैनीताल पुलिस का कदम
ईंधन संरक्षण के लिए एसएसपी खुद पैदल पहुंचे कार्यालय, अधीनस्थों को दी ‘कार-पूलिंग’ के निर्देश
आम जनता से इलेक्ट्रिक वाहनों एवं सार्वजनिक वाहनों का उपयोग करने की अपील
नैनीताल।पश्चिम एशिया में जारी वैश्विक संकट के चलते ईंधन, खाद्य सामग्री और उर्वरकों की आपूर्ति पर बढ़ते दबाव को देखते हुए, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा मितव्ययता और ईंधन संरक्षण हेतु किए गए आह्वान तथा इस सन्दर्भ में मुख्यमंत्री द्वारा प्रदेशवासियों हेतु जारी अपील को धरातल पर उतारते हुए पर आज नैनीताल पुलिस के मुखिया ने एक अनुकरणीय पहल की शुरुआत करते हुए सादगी और कर्तव्यनिष्ठा का परिचय दिया है।इसी क्रम में सार्थक परिणाम हासिल करने के उद्देश्य से वरिष्ट पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ.मंजूनाथ टी.सी.बुधवार अपने आवास से हल्द्वानी स्थित कार्यालय तक पैदल चलकर पहुंचे।उनके इस कदम ने न केवल पुलिस विभाग बल्कि आम जनता के बीच भी सकारात्मक संदेश दिया है।एसएसपी नैनीताल ने जनपद के समस्त पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिए हैं कि:कार्यालय आने-जाने के लिए Vehicle Pooling (साझा वाहन) का उपयोग करें।कम से कम निजी वाहनों का इस्तेमाल करें।सार्वजनिक परिवहन को प्राथमिकता दें ताकि ईंधन की बचत के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण में भी योगदान दिया जा सके।एसएसपी नैनीताल की आम जनता से यह अपील है कि “वैश्विक परिस्थितियों को देखते हुए ऊर्जा संरक्षण आज के समय की सबसे बड़ी जरूरत है।राष्ट्रहित और भविष्य की सुरक्षा हेतु इस अभियान में अपना पूर्ण सहयोग प्रदान करें। इलेक्ट्रिक वाहनों का प्रयोग करें, पेट्रोल डीजल से संचालित वाहनों का अनावश्यक उपयोग करने से बचें। आवश्यक हो तो सार्वजनिक वाहनों का उपयोग करें।”

