जयदेव यदुवंशी की अगुवाई में पी.डी.ए. प्याऊ शुरुआत, छाछ और पानी पिलाकर की जनता की सेवा गौरव जैन
बिलासपुर। भीषण गर्मी और चिलचिलाती धूप की मार झेल रही आम जनता की सेवा के लिए आज बिलासपुर विधानसभा क्षेत्र में एक सराहनीय पहल की गई। समाजवादी नेता जयदेव यदुवंशी (कुर्मी) के सौजन्य से क्षेत्र के राठौडा में पी.डी.ए. “प्याऊ” सेवा का शुभारंभ किया गया, जिसका मुख्य उद्देश्य राहगीरों और आम जनता को इस भीषण मौसम में राहत पहुंचाना है।इस सेवा कार्य के दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं और नेताओं ने पूरी निष्ठा से जनता की सेवा की। उन्होंने रास्ते से गुजरने वाले राहगीरों, रिक्शा चालकों, मजदूरों और स्थानीय नागरिकों को रोक-रोककर ठंडा पानी और छाछ पिलाई। कार्यक्रम के आयोजकों का कहना है कि राजनीति से ऊपर उठकर इस तपन में प्यासे लोगों को पानी पिलाना और जनता की सीधे तौर पर सेवा करना ही उनका सबसे बड़ा धर्म और लक्ष्य है। बैनर पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की तस्वीर के साथ जनता की सेवा का यह संकल्प साफ दिखाई दिया। इस सेवा भाव को देखकर स्थानीय लोगों और राहगीरों ने आयोजकों का आभार जताया और इस प्याऊ सेवा की जमकर सराहना की। कार्यक्रम में भानु प्रताप गंगवार, अरविन्द गंगवार, बॉबी यादव, विकास गंगवार, कपिल यदुवंशी, देवेंद्र गंगवार, प्रदीप गंगवार, राहुल गंगवार, ज्ञानेंद्र गंगवार, रविन्द्र गंगवार, कलामुद्दीन एवं भारी संख्या में स्थानीय लोग और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

