डिजिटल पुलिसिंग और साइबर सुरक्षा पर एसएसपी नैनीताल का फोकस
मासिक अपराध समीक्षा बैठक में 29 पुलिसकर्मी सम्मानित
हल्द्वानी। कोतवाली सभागार में गुरुवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. की अध्यक्षता में मासिक अपराध समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में जून 2026 के दौरान दर्ज अपराधों, लंबित विवेचनाओं और कानून-व्यवस्था की समीक्षा करते हुए आधुनिक डिजिटल पुलिसिंग को और प्रभावी बनाने पर जोर दिया गया।एसएसपी ने सभी थाना प्रभारियों को e-Shakshya ऐप, Zero FIR, e-FIR, e-Beat, e-Summon, e-Malkhana, e-DAR और CCTNS का शत-प्रतिशत उपयोग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।साथ ही साइबर अपराधों में आम जनता के साथ हुई आर्थिक ठगी के मामलों में अनिवार्य रूप से धोखाधड़ी की एफआईआर दर्ज करने और PRAGATI, Sahyog व Money Restoration Module का प्रभावी उपयोग करने के निर्देश भी दिए।बैठक के दौरान साइबर हॉटस्पॉट्स पर विशेष निगरानी रखने, लंबित विवेचनाओं का समयबद्ध निस्तारण करने तथा सभी पुलिस अधिकारियों को Cytrain पोर्टल पर पंजीकरण कराने के निर्देश दिए गए।इस अवसर पर जून माह में उत्कृष्ट कार्य करने वाले विभिन्न थानों और इकाइयों के 29 पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र और मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।काठगोदाम कोतवाली के कांस्टेबल सुरेन्द्र सिंह को e-Beat और सम्मन निस्तारण में उत्कृष्ट कार्य के लिए विशेष रूप से सराहा गया।एसएसपी ने कहा कि तकनीकी रूप से दक्ष, पारदर्शी और जनसंवेदनशील पुलिसिंग ही आधुनिक समय की आवश्यकता है, जिससे आम जनता का विश्वास और अपराधियों में कानून का भय दोनों मजबूत होंगे।

