प्रॉपर्टी विवाद में फायरिंग करने वाला आरोपी अवैध तमंचे समेत गिरफ्तार
हल्द्वानी पुलिस ने खंडहर में छिपे आरोपी को दबोचा, .32 बोर तमंचा और कारतूस बरामद
हल्द्वानी। हरिपुर जमन सिंह गांव में प्रॉपर्टी विवाद के दौरान तमंचा लहराकर फायरिंग करने के मामले में कोतवाली हल्द्वानी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को अवैध तमंचे और जिंदा कारतूस सहित गिरफ्तार कर लिया।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह मेहता के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया।पुलिस के अनुसार 30 जुलाई को हरिपुर जमन सिंह गांव में प्रॉपर्टी विवाद के दौरान तमंचा दिखाने और फायरिंग की सूचना मिलने पर पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की।मुखबिर की सूचना पर बेलबाबा क्षेत्र के पास जंगल में बने एक खंडहर में छिपे आरोपी हरिद्वारी पुत्र मंगली (55 वर्ष), निवासी हरिपुर जमन सिंह,रामपुर रोड, हल्द्वानी को गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक अवैध .32 बोर तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ।पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कोतवाली हल्द्वानी में एफआईआर संख्या 255/2026 के तहत धारा 3/25 आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया है।गिरफ्तारी कार्रवाई में उपनिरीक्षक मनोज कुमार और कांस्टेबल अनिल टम्टा शामिल रहे। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।

