सहारनपुर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया।
राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं माननीय राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार आज जनपद सहारनपुर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। लोक अदालत के आयोजन से पूर्व प्रातः 10.00 बजें न्यायिक अधिकारीगण सभाकक्ष में जनपद न्यायाधीश महोदया श्रीमती बबीता रानी ने माँ सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित कर राष्ट्रीय लोक अदालत का शुभारभ्भ किया। इस अवसर पर जनपद न्यायाधीश ने कहाँ कि आज हम राष्ट्रीय लोक अदालत के महापर्व पर पूर्व की भाति एकत्रित हुए है हम सभी का उददेष्य आम नागरिको को सुलभ एवं संस्ता न्याय प्रदान करना है राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक लाभ वादकारियों को पहुँचाना है मै सभी न्यायिक अधिकारीगण से अपेक्षा करती हूँ कि आज की राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक लाभ वादकारियो को प्रदान करें। बार एसोसियेशन के अध्यक्ष राजीव गुप्ता व महासचिव निशांत त्यागी ने भी अपने विचार वयक्त कियें। इस अवसर पर समस्त न्यायिक अधिकारीगण मौजूद थें।
राष्ट्रीय लोक अदालत के आम जनता हेतु पेयजल व्यवस्था नगर निगम की ओर से तथा आमनागरिको के स्वास्थ्य की जॉच हेतु मुख्य चिकित्साधिकारी की ओर से की गयी।
आज की राष्ट्रीय लोक अदालत में श्रीमती बबीता रानी जनपद न्यायाधीश महोदया के 01 वाद, अम्बर रावत माननीय पीठासीन अधिकारी मोटर दुर्धटना प्रतिकर वाद के 43 वाद, परिवार न्यायालय के 51 वाद, अतिरिक्त परिवार न्यायालय के 68 वाद, ब्रिजेश कुमार शर्मा, प्रथम अपर जिला जज ने 01 वाद मौ० अहमद खान, अपर जिला जज के 05 वाद श्री प्रकाश तिवारी, अपर जिला जज के 02 वाद शाश्वत पाण्डेय, अपर जिला जज के 717 वाद पिंकू कुमार कुमार अपर जिला जज के 05 वाद महेश कुमार अपर जिला जज के 03 वाद, आलोकशर्मा अपर जिला जज ने 04 वाद, आसिफ इकबाल रिजवी अपर जिला जज. के 08 वाद, श्रीमती आराधना कुशवाहा अपर जिला जज के 26 वाद, संजय कुमार, अपर जिला जज के 02 वाद, विकास अपर जिला जज के 23 वाद, कमलदीप, अपर जिला जज के 26 वाद, सौरभ श्रीवास्तव लघुवाद न्यायाधीश के 08 वाद, श्रीमती आस्था श्रीवास्तव मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के 2396 वाद, पप्पू कुमार सिहँ सिविल जज (सी0डि०) के 190 वाद, आशुतोष तिवारी अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम के 2259 वाद, आशीष पाण्डेय, तृतीय अपर सिविल जज (सी0डि०) के 04 वाद, श्रीमती विदुषी मेहरा, चतुर्थ अपर सिविल जज (सी०डि०) के 02 वाद, श्रीमती मीनल चावला एसीजेएम द्वितीय के 1303 वाद श्रीमती प्रियका वर्मा एसीजेएम तृतीय के 439 वाद, अमित कुमार वर्मा प्रथम अपर सिविल जज एसडी के 65 वाद, मौ० आरिफ सिविल जज एसडी/एफटीसी के 251 वाद, सुश्री आकॉशा तिवारी सिविल जज जेडी नगर के 17 वाद श्री देवेश त्रिपाठी, न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम के 568 वाद सुश्री स्वेता यादव, सिविल जज (जू०डि०) हवाली के 07 वाद, श्रीमती करिश्मा जयसवाल न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वितीय के 481 वाद अमरेन्द्र कुमार वर्मा चतुर्थ अपर सिविल जज (जू०डि०) के 252 वाद, विरेश कुमार सोनकर, न्यायिक मजिस्ट्रेट तृतीय के 507 वाद, सुमित गुप्ता पचंम अपर सिविल जज जेडी के 154 वाद रतन शेखर निर्मल, प्रथम अपर सिविल जज (जू०डि०) के 75 वाद एल०के० राठी अतिरिक्त जज एनआईएक्ट के 311 वाद, स्थायी लोक अदालत के 07 वाद एवं नरेन्द्र कुमार यादव ग्राम् न्यायालय बेहट के 140 वाद निस्तारित हुये।
इसके अतिरिक्त परमिन्दर सिहँ सिविल जज एसडी/एसीजेएम देवबन्द के 60 वाद, नितिन सिहँ सिविल जज जेडी / जेएम देवबन्द के 20 वाद एवं प्रिंस जिदंल, अपर सिविल जज (जू०डि०) के 07 वाद निस्तारित हुए। प्रशासन के कुल 430756 वाद निस्तारित हुए बैको के लोन सम्बन्धी प्रिलिटिगेशन वाद के 2988 वाद निस्तारित हुए।
इस प्रकार आज कि राष्ट्रीय लोक अदालत दिनांक 10.07.2024 एवं 11.07. 2024 व 12.07.2024 दिसम्बर को आयोजित हुई विशेष पैटी आफेन्स की विशेष लोक अदालत को सम्मिलित करते हुए 446711 वादों का निस्तारण किया गया राष्ट्रीय लोक अदालत में न्यायिक एवं प्रशासनिक अधिकारीगण, बैंक एवं बीमा कम्पनी के अधिकारीगण, अधिवक्तागण, कोर्ट स्टाफ एवं वादकारीगण का पूर्ण सहयोग रहा।