नशे के खिलाफ वनभूलपुरा और चोरगलिया थाना पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई
नशीलें इंजेक्शन और अवैध कच्ची शराब के साथ तीन दबोचें
हल्द्वानी।वनभूलपुरा व चोरगलिया पुलिस व एसओजी संयुक्त टीम ने तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से नशीले इंजेक्शन व अवैध शराब की बरामदगी दिखाई है। सोमवार को प्रभारी निरीक्षक वनभूलपुरा दिनेश फर्त्याल और एसओजी प्रभारी राजेश जोशी के नेतृत्व में संयुक्त टीम ने चैकिंग अभियान चलाकर समीर उर्फ चिकना पुत्र जाहिद हुसैन निवासी इंद्रनगर मोहम्मदी मस्जिद को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने तलाशी में उसके कब्जे से 86 नशीले इंजेक्शन आदि बरामद किए।पुलिस ने उसके विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा पंजीकृत कर चालान कर दिया है।उधर थाना चोरगलिया प्रभारी निरीक्षक हरपाल सिंह ने बताया कि पुलिस ने मातादीन पुत्र जय सिंह निवासी गोंडा थाना पटियाली जिला कासगंज उप्र को चैकिंग के दौरान 56 पाउच अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया है।इसके अलावा वीरेंद्र सिंह राणा निवासी सुनारधड़ा को टीम ने 40 पाउच अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया है।






































