चोरी की तीन स्कूटी के साथ शातिर चोर गिरफ्तार
शहर कोतवाली पुलिस ने किया घटना का सफल अनावरण
हल्द्वानी।शहर कोतवाली पुलिस द्वारा तीन दिन पूर्व एक प्रतिष्ठान से चोरी हुई तीन स्कूटी को बरामद करने के बाद एक शातिर चोर को गिरफ्तार कर घटना का अनावरण किया।सोमवार को प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह मेहता ने बताया मुखबिर की सूचना पर हिमांशु पुत्र विनोद जे.के पुरम थाना मुखानी मूल निवासी सी-426 नंदगांव थाना नंदगांव जिला गाजियाबाद उप्र को संदिग्ध अवस्था में गिरफ्तार कर लिया।पूछताछ करने पर उसने बीती बारह दिसंबर को श्री बालाजी मोर्टस से तीन स्कूटी चोरी स्वीकार की।इस पर पुलिस ने उसकी निशानदेही पर तीनों स्कूटियों को बरामद कर लिया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि प्रतिष्ठान में हुई चोरी के बाद उक्त युवक वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ था।जिसकी गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की गई थी। टीम में उप निरीक्षक मनोज कुमार, दिगम्बर सनवाल,कानि,युगल मिश्रा आदि मौजूद रहे।






































