अग्निशमन एवं आपात सेवा केन्द्र ने होटल,ढाबों में किया फायर रिस्क निरीक्षण
हल्द्वानी।गोवा में अग्निकांड के बाद हरकत में आई नैनीताल पुलिस ने अग्निकांड की घटनाओं में प्रभावी रोकथाम को लेकर कवायद शुरू कर दी।इसी क्रम में मुख्य अग्निशमन अधिकारी गौरव किरार के नेतृत्व में सोमवार को अग्निशमन एवं आपात सेवा केन्द्र ने शहर के होटल,ढाबों तथा बार में संयुक्त फायर रिस्क नियंत्रण तथा फायर उपकरणों की सघन जांच की गई।इस दौरान अधिकारी ने कैफे,बार, रेस्टोरेंट,होटल,मॉल आदि की गहनता के साथ निरीक्षण किया।जहां उन्होंने फायर हाइड्रेटेड, अग्निशामक यंत्र,अलार्म सिस्टम आदि की जांच कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।






































