तीन प्रमुख मांगों को लेकर व्यापारियों ने रेलवे को भेजें ज्ञापन
बिलासपुर।व्यापारियों ने स्थानीय रेलवे स्टेशन पर लालकुआं से बांद्रा ट्रेन का ठहराव कराने,दूसरी तरफ दो नंबर प्लेटफार्म बनवाने और जम्मू से अमृतसर जाने वाली गरीबरथ एक्सप्रेस का दिन बदलवाने की मांग को लेकर तीन ज्ञापन मुख्य महाप्रबंधक पूर्वोत्तर गोरखपुर को भेजें।साथ ही ज्ञापन की एक प्रति रेलमंत्री को भी भेजी गई है।शुक्रवार की दोपहर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के तमाम पदाधिकारी वरिष्ठ प्रांतीय उपाध्यक्ष धन्नूमल बंसल और नगराध्यक्ष सुदर्शन मदान के नेतृत्व में केमरी रोड स्थित स्थानीय रेलवे स्टेशन पर पहुंचें और स्टेशन मास्टर शैलेश कुमार यादव से मिलें और उन्हें मुख्य महाप्रबंधक पूर्वोत्तर गोरखपुर को संबोधित तीन ज्ञापन सौपें।इसी के साथ ज्ञापन की एक प्रति केंद्रीय रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव को भेजी गई है।व्यापारियों ने ज्ञापन में कहा कि बिलासपुर रोड रेलवे स्टेशन पर केवल एक नंबर प्लेटफार्म है।काठगोदाम-रामपुर सिंगल लाइन होने के कारण इस स्टेशन पर प्रत्येक दिन कई गाड़ियों को क्रॉसिंग दिया जाता है,जिससे ट्रेन पटरियों पर बिना प्लेटफार्म के आती है,इससे बच्चों, महिलाओं,बीमार व्यक्तियों एवं जनता को बेहद परेशानियां होती है।एक नंबर प्लेटफार्म काफी ऊंचा हो गया है,जिससे अक्सर दुर्घटनाएं होती है।उनकी मांग है कि दो नंबर प्लेटफार्म बनना अति आवश्यक है,इसी के साथ उन्होंने प्रत्येक मंगलवार साप्ताहिक ट्रेन लालकुआं से अमृतसर तथा रात्रि में जम्मू ट्रेन दोनो बाया जालंधर होकर जाती है।उनकी मांग है कि इन दोनों ट्रेनों में अगर एक ट्रेन का दिन बदल दिया जाए तो,पंजाब जाने के लिए जनता को दो ट्रेनों की सुविधा मिलेगी।तीसरे ज्ञापन में उन्होंने बताया कि लालकुआं से बांद्रा टर्मिनल के लिए गाड़ी संख्या 22544/43 साप्ताहिक दिल्ली धार्मिक स्थल मथुरा,आगरा,भरतपुर,सूरत कोटा इत्यादि होकर जाती है, क्षेत्र से काफी संख्या में छात्र,व्यापारी एवं आमजन इन जगहों के लिए यात्रा करते हैं,उनकी मांग है कि बाकी ट्रेनों का यहां स्टॉपेज है इस ट्रेन का ठहराव सुनिश्चित होना चाहिए।इस मौकें पर महामंत्री राजीव अग्रवाल,उपाध्यक्ष जोगपाल सिंह,अनुज बंसल सहित तमाम व्यापारी मौजूद रहे।






































