दुष्कर्म के आरोपी को भवाली पुलिस ने किया गिरफ्तार
एसएसपी डॉ0 मंजुनाथ टी0सी0 का कड़ा संदेश
दुष्कर्म के आरोपी पर होगी कड़ी कार्यवाही, साथ ही सम्पत्ति के विरूद्ध भी की जाएगी जब्तीकरण की कार्यवाही
क्षेत्र में माहौल खराब करने प्रयत्न करने वालों के विरुद्ध भी होगी कठोर कार्यवाही
नैनीताल।कोतवाली भवाली को सीएचसी अस्पताल भवाली से एक नाबलिग युवती के 06 माह की गर्भवती होने के संबंध में सूचना प्राप्त हुई।भवाली पुलिस द्वारा तत्परता से परिजनो से सम्पर्क कर पीड़िता की माता की तहरीर के आधार पर थाना भवाली में मु0अ0स0 04/26 घारा 64 बीएनएस व 5(J)11/6 पोक्सो अधिनियम बनाम साहिल पजीकृत किया गया।मामले की गम्भीरता के दृष्टिगत एसएसपी डॉ. मंजुनाथ टी.सी द्वारा आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ0 जगदीश चंद्रा को व अधिनस्थ पुलिस टीम को निर्देश दिए गए।इसी क्रम में पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए सम्भावित स्थानों पर ताबड़तोड़ दबिश देकर बृहस्पतिवार को दुष्कर्म के अभियुक्त साहिल को गिरफ्तार किया गया।दुष्कर्म के आरोपी पर कड़ी कार्यवाही के साथ साथ सम्पत्ति के विरूद्ध भी जब्तीकरण की कार्यवाही की जाएगी।अभियुक्त का फॉरेंसिक लैब टीम से परीक्षण,मेडिकल परीक्षण व अग्रिम विधिक कार्यवाही की गई तथा अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष पेशकर जेल भेज दिया गया है।एसएसपी नैनीताल डॉ0 मंजुनाथ टी0सी0 ने स्पष्ट कहा कि पुलिस द्वारा वैधानिक कार्यवाही करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।क्षेत्र में माहौल खराब करने का प्रयत्न करने वालो पर नैनीताल पुलिस की मोनेटरिंग सैल नज़र बनाये हुए है, ऐसे लोगों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जाएगी।इस मौकें पर उप निरीक्षक आसिफ खांन,गुरविन्दर कौर,रमेश पन्त,मनोज अधिकारी,लालबाबू
कानि0 हरीश सिंह,भुवन कापडी






































