- *मा0 श्री बलदेव सिंह औलख जी, कृषि राज्य मन्त्री* ने कराटे खिलाड़ियों को किया सम्मानित –
- 25 अगस्त रविवार को उत्तराखंड के उधम सिंह नगर में आयोजित प्रथम ओपन नॉर्थ इंडिया चैंपियनशिप का आयोजन किया गया जिसमे संकल्प कराटे अकादमी बिलासपुर के छह खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।
रामपुर जिला कराटे कोच नीरज सिंह ने बताया की इस प्रतियोगिता में सात राज्यों के तीन सौ से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लिया।
जिसमे *चार साल आयु वर्ग में शिवांश सक्सेना* ने उत्तराखंड के खिलाड़ी को भारी अंतर से हराकर रजत पदक जीता तथा सबके कम आयु वर्ग के खिलाड़ी भी रहे।
वही सात साल आयु वर्ग में अव्यान्श ने कांस्य पदक , अथर्व सिंघल ने रजत पदक ,विआन ने सात साल आयु वर्ग में ही कास्य पदक, दस साल आयु वर्ग में मयंक ने कांस्य पदक और तेरह साल आयु वर्ग में अभय सिंह ने रजत पदक प्राप्त किया।
खिलाड़ियों के बिलासपुर आगमन पर कृषि राज्य मंत्री बलदेव सिंह औलख और बिलासपुर ब्लाक प्रमुख कुलवंत सिंह औलख ने कराटे कोच नीरज सिंह और उनके खिलाड़ियों को सम्मानित किया।
वही मौजूद लोगो में रोहित सक्सेना,अरविंद कुमार, संचित अग्रवाल, प्रियंका अग्रवाल सभी लोगो ने बधाई दी।






































