*सींगनखेड़ा स्थित स्पोर्टस स्टेडियम में नेहरू हॉकी प्रतियोगिता का शुभारम्भ*
रामपुर शहर विधायक श्री आकाश सक्सेना, जिलाधिकारी श्री जोगिंदर सिंह, एसपी श्री विद्या सागर मिश्र और सीडीओ श्री नन्द किशोर कलाल ने 68वीं प्रदेश स्तरीय विद्यालयी नेहरू हॉकी प्रतियोगिता का शुभारम्भ जनपद में सींगनखेड़ा स्थित स्पोर्टस स्टेडियम में किया।
हांकी प्रतियोगिता का शुभारम्भ विभिन्न विद्यालयों से आयी छात्राओं द्वारा स्वागत वन्दना एवं अन्य कार्यक्रमों की प्रस्तुति के साथ किया गया।
जिलाधिकारी ने बताया कि यह हॉकी प्रतियोगिता 05 सितम्बर, 2024 को सम्पन्न होगी। इस प्रतियोगिता में 15 वर्ष की बालक प्रतियोगिता में 07 मण्डल एवं 17 वर्ष की बालिका प्रतियोगिता में 05 मण्डल और 01 कस्तूरबा विद्यालय की बालिकाओं द्वारा प्रतिभाग किया जा रहा है।
जिलाधिकारी ने सभी हॉकी प्रतिभागी खिलाड़ियों को शुभकामनायें देते हुए उन्हें खेल के महत्व एवं उपलब्धियों के बारे में विस्तार से बताया और जीत के लिए प्रोत्साहित भी किया।
इस अवसर पर जिला विद्यालय निरीक्षक श्री मुन्ने अली, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी श्री राघवेन्द्र सिंह सहित विभिन्न जनपदों से आये प्रधानाचार्य भी उपस्थित रहे।