हरियाणा में फिर एक बार बनने जा रही डबल इंजन सरकारः नन्दी
हरियाणा की जनता कांग्रेस के मुद्दों की हकीकत जान चुकी है: नन्दी
• मंत्री नन्दी ने हरियाणा विधानसभा चुनाव में किया जनसम्पर्क
● बैठक व जनसम्पर्क कर पलवल से भाजपा प्रत्याशी गौरव गौतम को विजयी बनाने की अपील की
प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी ने गुरूवार को हरियाणा विधानसभा चुनाव प्रचार के अंतिम दिन पलवल विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी गौरव गौतम के समर्थन में व्यापारियों, उद्यमियों एवं वैश्य समाज के लोगों के बीच जनसम्पर्क एवं बैठक कर विजयी बनाने की अपील की। मंत्री नन्दी ने कहा कि भाजपा सरकार मेंही व्यापारी,
उद्यमी के साथ ही आम नागरिक भी पूरी तरह सुरक्षित हैं। मंत्री नन्दी ने कहा हरियाणा में फिर एक बार भाजपा की
सरकार बनने जा रही है। मंत्री नन्दी ने कहा कि हरियाणा में कांग्रेस का हवाईकिला ध्वस्त हो रहा है
और तीसरी बार भाजपा की सरकार बनने जा रही है। हरियाणा की जनता कांग्रेस के मुद्दों संविधान, किसान और जवान की हकीकत जान चुकी है। भाजपा की डबल इंजन सरकार ने हरियाणा को क्षेत्रीय भेदभाव, भ्रष्टाचार और जातिवाद के दलदल से निकालकर प्रगति पथ पर अग्रसर कियाा है। हरियाणा की जनता फिर एक बार कमल खिलाने जा रही है। भ्रष्ट व घोटालेबाज हुड्डा सरकार ने हरियाणा के किसानों को उनके हाल पर छोड़ दिया था। लेकिन भाजपा की केंद्र व राज्य सरकार द्वारा अन्नदाताओं की आय बढ़ाने और कृषि क्षेत्र के विस्तार के लिए अनेक निर्णय लिए जा रहे हैं, जो किसान भाई बहनों को समृद्ध बनाने के साथ देश और प्रदेश की अर्थव्यवस्था को भी नई गति दे रहे हैं।
☑ /nandiguptabjp
09839609501
◎/nandiguptabjp

