भारत रत्न श्री रतन टाटा के निधन से रामपुर का उद्योग जगत शोकाकुल है
श्री रतन टाटा एक महान उद्योगपति, देश भक्त , समाज सेवी थे वो देश के अनमोल रत्न थे, देश को उन पर गर्व है।
देश के उद्योगपतियों में उनका सम्मान सर्वोच्च है, उनके द्वारा लगाए गए उद्योगो में लाखों नागरिको को रोजगार प्राप्त है।
भारत बर्ष के उद्योगपतिओं में उनका अदभुत स्थान रहा है ,वो शिखर पुरुष थे।
उनके निधन पर इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन रामपुर चैप्टर अपने सभी सददयों की ओर से भावपूर्ण,अश्रुपूर्ण श्रध्दांजलि अर्पित करता है।
आज आई आई ए रामपुर के व्हाट्स एप ग्रुप में सभी सदस्यों ने अपने अपने भाव से श्रध्दांजलि अर्पित की। ओर कामना की कि ईश्वर उन्हें अपने चरणों मे स्थान दे।
चेयरमैन श्रीष गुप्ता, एस के गुप्ता, एस के अग्रवाल, विपिन गुप्ता,अरविंद नंदा,मनोज गर्ग,रमेश अग्रवाल, सुनील भगत, मनोज गुप्ता, अजय अग्रवाल,आदर्श अग्रवाल,विनय बंसल
आदि ने श्रध्दांजलि अर्पित की।

