एसएसपी ने निर्माणाधीन थाना बेतालघाट का स्थलीय निरीक्षण किया
सुरक्षात्मक पहलुओं एवं निर्माण मापदंडों के अनुसार निर्माण कार्य समयबद्ध तरीके से पूर्ण करने के निर्देश
हल्द्वानी।एसएसपी ने निर्माणाधीन थाना बेतालघाट भवन का स्थलीय निरीक्षण किया।इस दौरान उन्होंने थाना प्रभारी और कार्यदाई संस्था को सुरक्षात्मक पहलुओं एवं निर्माण मापदंडों के अनुसार निर्माण कार्य समयबद्ध तरीके से पूर्ण करने के निर्देश दिए।रविवार को (एसएसपी नैनीताल)डा.मंजुनाथ टीसी ने प्रशासनिक भवन के निर्माणाधीन भवन भूमि नाप,निर्माण कार्य में प्रयोग किए जा रहे मटेरियल की गुणवत्ता,बुनियादी स्ट्रक्चर मजबूत बनाने,सीसीटीएनएस कार्यालय में लाइट फिटिंग में उच्च गुणवत्ता की वायर का इस्तेमाल आदि सभी पहलुओं का बारिकी के साथ जायजा लिया।इस दौरान उन्होंने रिबाउंड हैमर मशीन से बीम कॉलम की स्ट्रेंथ को भी जांचा।मटेरियल क्वालिटी,मानचित्र का अवलोकन करते हुए कार्यदाई संस्था को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।साथ ही मिनी फायर स्टेशन तथा आवासीय भवन के निर्माण हेतु प्रस्ताव भेजने पर भी समीक्षा बैठक की गई।इस मौकें पर एसपी जगदीश चंद्रा,एसपी(दूरसंचार) देवालय मठपाल,एलआईयू निरीक्षक ज्ञानेंद्र कुमार शर्मा,प्रतिसार निरीक्षक हरकेश सिंह, थानाध्यक्ष विजय नेगी,वाचक देवेन्द्र राजपूत,सहायक अभियंता अस्थाई निर्माण इकाई के जयॉक पाण्डेय,साधना,हेमा ऐठानी,दीपा आदि मौजूद रहे।






































