30 दिवसीय रिफ्रिजरैटर एवं एसी रिपेयरिंग प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन
हल्द्वानी।बैंक ऑफ बड़ौदा आरसेटी हल्द्वानी नैनीताल द्वारा बीती 29 जनवरी से शुरू 30 दिवसीय रिफ्रिजरैटर एवं एसी रिपेयरिंग प्रशिक्षण कार्यक्रम का औपचारिक उद्घाटन मंगलवार को कुंवरपुर,गौलापार स्थित बडौदा आरसेटी परिसर में किया गया।प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि शालिनी सिंह,शाखा प्रबंधक,उत्तराखंड ग्रामीण बैंक दौलतपुर शाखा, बडौदा आरसेटी निदेशक अतुल कुमार पाण्डेय,प्रशिक्षक नरेन्द्र सिंह पिलख्वाल एफएलसी काउंसलर सुरेश कुमार बिष्ट एवं मास्टर ट्रेनर जयवीर सिंह द्वारा सम्मिलित रूप से दीप प्रज्जवलित कर किया गया।उक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिले के 28 पुरुष प्रतिभाग कर रहे है।शाखा प्रबंधक द्वारा प्रशिक्षुयों को सम्बोधित करते हुए बताया गया कि वह इस कार्यक्रम को पूरे तल्लीनता तथा अनुशासित होकर पूर्ण करने के साथ प्राप्त कौशल का उपयोग कर अपना स्वरोजगार को शुरू करने के लिए प्रेरित किया तथा बैंक से वित्तीय सहायता हेतु मार्गदर्शन दिया।इस मौके पर उपस्थित बड़ौदा आरसेटी निदेशक,मास्टर ट्रेनर,प्रशिक्षक एवं एफएलसी काउंसलर ने सभी प्रशिक्षुओं को सफलता के प्रेरित किया तथा भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।इस अवसर में निदेशक आरसेटी द्वारा संस्थान के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि ग्रामीण विकास मंत्रालय एवं उत्तराखण्ड सरकार के तत्वाधान में नैनीताल जिले के अग्रणी बैंक के रूप में बैंक ऑफ़ बडौदा द्वारा यह प्रशिक्षण संस्थान 2011 से जिले के 18 से 50 वर्ष के स्वरोजगार इच्छुक व्यक्तियों को निःशुल्क एवं आवासीय प्रशिक्षण प्रदान कर रहा है।






































