हल्द्वानी क्षेत्र के बरेली रोड में घटित सनसनीखेज हत्या का एसएसपी की टीम ने किया खुलासा
छोटे भाई की बीमारी के चलते आर्थिक तंगी के कारण बड़े भाई ने किया लौटे से वार, की हत्या
पुलिस ने आरोपी को किया 4 घण्टों के भीतर गिरफ्तार
अवैध अस्लाह और हत्या में प्रयुक्त लोटा भी बरामद
मृतक के परिजनों की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज, आरोपी से अवैध असलहे की बरामदगी के आधार पर आर्म्स एक्ट में भी अभियोग दर्ज
हल्द्वानी।चार फरवरी की रात्रि को वादी अंकित जायसवाल पुत्र संजय जायसवाल निवासी राम मन्दिर बगीचा बरेली रोड हल्द्वानी नैनीताल द्वारा कोतवाली हल्द्वानी में एक तहरीर दी कि तीन फरवरी को समय 11 बजे रात्रि वादी के चाचा संदीप जायसवाल ने वादी के घर पर आकर छोटे चाचा सोनू जायसवाल के साथ मारपीट की जिससे उनको गम्भीर चोटें आयी और उसके छोटे चाचा की मृत्यु हो गयी।वादी की तहरीर के आधार पर कोतवाली हल्द्वानी में अभियोग पंजीकृत कर विवेचना व0उ0नि0 रोहताश सिंह सागर हल्द्वानी द्वारा की जा रही है।उक्त सनसनीखेज हत्या की घटना के तत्काल अनावरण हेतु डॉ0 मंजूनाथ टी.सी.वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद नैनीताल द्वारा संज्ञान लेते हुए हत्या के कारणों का शीघ्र अनावरण तथा गिरफ्तारी के सख्त दिशा – निर्देश दिये गए।इस आदेश के क्रम में मनोज कत्याल पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी एवं अमित कुमार सैनी क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी के पर्यवेक्षण में विजय सिंह मेहता,प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हल्द्वानी के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया तथा फोरेन्सिक टीम द्वारा भी घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक भौतिक साक्ष्य संकलित किये गए।पुलिस टीम द्वारा सुरागरसी–पतारसी, घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज का अवलोकन कर मात्र 04 घण्टे के भीतर नामजद अभियुक्त संदीप जायसवाल पुत्र स्व0 लल्लन प्रसाद जायसवाल निवासी राम मन्दिर बगीचा बरेली रोड हल्द्वानी नैनीताल को मय एक अदद रिवालवर 32 बोर मय 2 जिन्दा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया।उक्त बरामदगी के आधार पर अभियुक्त के विरूद्ध कोतवाली हल्द्वानी में आर्म्स एक्ट में भी अभियोग पंजीकृत किया गया है।अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।नाम पता अभियुक्त – संदीप जायसवाल पुत्र स्व0 लल्लन प्रसाद जायसवाल निवासी राम मन्दिर बगीचा बरेली रोड हल्द्वानी नैनीताल।1अदद रिवाल्वर 32 बोर मय 02 अदद जिन्दा कारतूस व हत्या में प्रयुक्त लोटा आदि बरामद हुआ।पूछताछ में अभियुक्त ने पूछताछ पर बताया कि वह वर्तमान में जमानत में चल रहा था।अभियुक्त के छोटे भाई की तबियत काफी खराब थी।आर्थिक तंगी के कारण उसका इलाज कराने में कठिनाई हो रही थी,जिस कारण उसने रात को शराब पीकर गुस्से में आकर अपने भाई के साथ मारपीट की, जिससे उसके छोटे भाई की मृत्यु हो गई।इस मौकें पर गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह मेहता,रोहताश सिंह सागर,रविन्द्र राणा,कृपाल सिंह,मौ0 अजहर,जगदीश भण्डारी आदि मौजूद रहे।






































