हिंदुत्व को बांटकर सत्ता में आना असंभव,इसे रोकने के लिए हिंदु सम्मेलनों का आयोजन आवश्यक: प्रमोद कृष्णम
बिलासपुर में शिव-शक्ति हिंदु सम्मेलन का आयोजन
बिलासपुर।कल्कि पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा कि कुछ लोग हिंदुत्व को बांटकर सत्ता में आना चाहते हैं।उन्होंने इसे हिंदुत्व के खिलाफ एक बड़ी साजिश बताया और कहा कि इसे रोकने के लिए हिंदू सम्मेलनों का आयोजन आवश्यक है।आचार्य शुक्रवार पुरानी शिवबाग मंडी में आयोजित ‘शिव-शक्ति हिंदु सम्मेलन’ को संबोधित कर रहे थे।उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोग ब्राह्मणों को क्षत्रियों से और क्षत्रियों को ब्राह्मणों से लड़वाकर जातियों के नाम पर विभाजन करना चाहते हैं।उनके अनुसार, यह उसी साजिश का हिस्सा है, जिसके तहत कुछ राजनीतिक दल सत्ता पाने के लिए हिंदुओं का विभाजन कर रहे हैं।उन्होंने जोर दिया कि अब हिंदू संगठित हैं और अपनी ताकत जानते हैं।सदन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को स्पीकर द्वारा रोके जाने पर आचार्य कृष्णम ने कहा कि कांग्रेस पार्टी नरेंद्र मोदी से नफरत करती है।उन्होंने कहा कि पूरा देश और दुनिया प्रधानमंत्री मोदी को मानती है, लेकिन कांग्रेस अभी तक इसे स्वीकार करने को तैयार नहीं है।राहुल गांधी द्वारा नवनीत बिट्टू को ‘गद्दार’ कहे जाने पर उन्होंने कहा कि यह राहुल गांधी की मानसिकता को दर्शाता है। आचार्य कृष्णम ने स्पष्ट किया कि सरदार कभी गद्दार नहीं होता और जो गद्दार होता है, वह सरदार नहीं हो सकता।उन्होंने यह भी कहा कि इस समय हिंदू खतरे में है और विपक्ष द्वारा हिंदुओं को बांटने की कोशिश की जा रही है।आचार्य कृष्णम ने चेतावनी दी कि अगर हिंदू बंटेगा,तभी कटेगा और हिंदुओं के बंटने पर प्रदेश में दूसरी ताकतें कामयाब हो जाएंगी।उन्होंने कहा कि अगर हिंदू समझदारी दिखाएगा तो भाजपा का परचम बुलंद रहेगा।सम्मेलन के दौरान, उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ‘कटोगे तो, बांटोगे’ वाले बयान का विरोध करने वालों को ‘कुत्तों का भौंकना’ बताया।आचार्य प्रमोद कृष्णम ने इस नारे को आगे बढ़ाते हुए नया नारा दिया: ‘ना बंटने देंगे, ना कटने देंगे’।कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्रीय प्रचार प्रमुख जगदीश ने भी अपने विचार रखे।महामंडलेश्वर स्वामी हर मनोज दास, राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख,भाजपा जिलाध्यक्ष हरीश गंगवार और पालिकाध्यक्ष चित्रक मित्तल सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने स्वागत किया।निवेदिता मित्तल ने कार्यक्रम की व्यवस्था संभाली,जबकि विवेक अग्रवाल ने अध्यक्षता की।






































