श्रीराम कथा के आयोजन को भव्य बनाने का आग्रह
बिलासपुर।दिव्य ज्योति जागृति संस्थान के तत्वावधान में आगामी एक मई से पांच मई तक आयोजित होने वाली श्रीराम कथा को सफल बनाने के लिए संस्थान ने यूनिकॉर्न क्लब के साथ बैठक कर आयोजन को भव्य बनाने में सहयोग मांगा।मंगलवार को साध्वी रितु भारती के नेतृत्व में सदस्य यूनिकॉर्न क्लब की निवेदिता मित्तल से मिलें,और कार्यक्रम की रूपरेखा, व्यवस्थाओं तथा व्यापक जनसहभागिता सुनिश्चित करने के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की। साध्वी ने बताया कि श्रीराम कथा केवल धार्मिक आयोजन ही नही,बल्कि समाज में सकारात्मकता, नैतिक मूल्यों और आध्यात्मिक जागरूकता का संदेश देने का एक सशक्त माध्यम है। उन्होंने कहा इस कथा के माध्यम से भगवान श्रीराम के आदर्श जीवन, त्याग, मर्यादा और धर्म के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।वही निवेदिता मित्तल ने सदस्यों को निर्देशित करते हुए आयोजन के प्रचार-प्रसार में सक्रिय भूमिका निभाए,ताकि अधिक से अधिक लोग इस आध्यात्मिक आयोजन का लाभ उठा सकें।






































