प्रभु श्री राम जी की चरण रज को प्राप्त कर अहिल्या का उद्धार हुआ: साध्वी जयंती भारती
बिलासपुर।दिव्य ज्योति जागृति संस्थान के तत्वावधान में शिव बाग मंडी में आयोजित पांच दिवसीय श्रीराम कथा के तीसरे दिन रविवार को सर्व श्री आशुतोष महाराज जी की शिष्या साध्वी सुश्री जयंती भारती ने कथा को बहुत ही मार्मिक ढंग से प्रस्तुत किया।उन्होंने कहा प्रभु श्री राम जी की चरण रज को प्राप्त कर अहिल्या का उद्धार हुआ।यह प्रभु के चरणों का प्रताप है।जो भी उनके चरणों से स्नेह करता है। उसका कल्याण संभव हो जाता है। इसके अतिरिक्त साध्वी जी ने कहा, श्री राम व जानकी जी का विवाह,जीवात्मा और परमात्मा के मिलन का प्रतिक है। यही हमारे मानव तन का भी एक मात्र लक्ष्य है। कथा के अंतर्गत उन्होंने पर्यावरण के प्रति भी समाज को जागृत करते हुए कहा। यह प्रकृति हमारी माँ है इसी से हमारा जीवन गतिमान है। अगर इसी प्रकार हम प्रकृति का दोहन करते रहे, तो हमारा अस्तित्त्व खतरे में आ जाएगा। आज जितनी भी प्राकृतिक आपदाएँ आ रही है उसका कारण भी हमारा लोभ और वातावरण के प्रति हमारा अनुचित व्यवहार ही है। यदि अभी भी हम पर्यावरण के आरक्षण हेतु जागृत ना हुए तो हम अपने अस्तित्त्व को भी सुरक्षित नही कर पाएंगे। इसके अतिरिक्त साध्वी जी ने कहा, समस्त शास्त्रों का सार अध्यात्म ज्ञान है,जिसे एक पूर्ण गुरु हमारे भीतर प्रकट करने का सामर्थ रखते है।इसलिए अध्यात्म ज्ञान को प्राप्त करने के लिए हमें एक ब्रह्मनिष्ठ गुरू की शरण को प्राप्त करना होगा इसके अतिरिक्त कथा में सुमधुर भजनों का गायन किया गया। कथा का समापन प्रभु की मंगल आरती के साथ किया गया।इस मौकें पर उप जिलाधिकारी अरुण कुमार (उपजिलाधिकारी),ऋषभ ठाकुर(जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा भाजपा),निवेदिता मित्तल, नेहा कश्यप साक्षी अग्रवाल,प्राची अग्रवाल,रुचिका अग्रवाल,रति अग्रवाल,इशिका अग्रवाल,नीरज शर्मा,सत्यपाल जिंदल,रामफल आदि मौजूद रहे।

