डॉ. विजय सिंह जिला अस्पताल के पुनः पीएमओ नियुक्त
धौलपुर। स्वास्थ्य विभाग ने गुरुवार रात को एक आदेश जारी कर डॉ. विजय सिंह को जिला अस्पताल का पुनः पीएमओ नियुक्त किया है। स्वास्थ्य विभाग के आदेशों के बाद शुक्रवार को नवनियुक्त पीएमओ डॉ.विजय सिंह ने पदभार ग्रहण किया।
ज्ञात हो कि एक माह पूर्व डॉ.विजय सिंह के स्थान पर डॉ. समरवीर सिंह को पीएमओ नियुक्त किया गया था। एक माह बाद चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग ने डॉ. विजय सिंह को पुनः पीएमओ के पद पर नियुक्त किया है।
जिला अस्पताल में पीएमओ का पदभार ग्रहण करने के बाद डॉ. विजय सिंह ने बताया कि अस्पताल में आने वाले मरीजों को बेहतर सुविधा मिले तथा सभी सरकारी योजनाओं का लाभ मिले, इस पर ध्यान दिया जाएगा।