36 पाउच कच्ची शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार, लालकुआं पुलिस की कार्रवाई
अवैध शराब के खिलाफ अभियान जारी, आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज
लालकुआं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर जनपद में अवैध शराब की बिक्री और तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत लालकुआं पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल तथा क्षेत्राधिकारी लालकुआं विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक बृजमोहन सिंह राणा के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने चेकिंग और गश्त के दौरान एक व्यक्ति को 36 पाउच कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया।पुलिस के अनुसार, 1 अगस्त 2026 को चौकी बिंदुखत्ता पुलिस टीम संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग के साथ शांति व्यवस्था ड्यूटी पर थी।इसी दौरान तिवारी नगर प्रथम, बिंदुखत्ता निवासी हरीश उर्फ हरेंद्र राम उर्फ हरिया पुत्र गोपाल राम को एक प्लास्टिक के कट्टे में 36 पाउच कच्ची शराब ले जाते हुए पकड़ा गया।बरामदगी के आधार पर आरोपी के खिलाफ कोतवाली लालकुआं में एफआईआर संख्या 123/26 के तहत धारा 60 आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में चौकी प्रभारी बिंदुखत्ता उपनिरीक्षक गौरव जोशी,कांस्टेबल दयाल नाथ तथा कांस्टेबल प्रहलाद सिंह शामिल रहे।पुलिस ने कहा कि अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

