बिलासपुर मंडी में धान खरीदकर दो करोड़ हड़पे तो किसानों का चढ़ा पारा, हंगामा
– किसानों ने एक आरोपी को दबोचकर पुलिस को सौंपा


– धान के सीजन बीते वर्ष भी हो चुकी है किसानों से ठगी
– मंत्री का एक रिश्तेदार भी धान खरीद के घपले में शामिल
बिलासपुर। नवीन मंडी में देर शाम सैकड़ों किसानों ने एक दलाल को पकड़कर जमकर हंगामा किया। किसानों का आरोप था कि वह और उसके करीब छह अन्य साथियों ने किसानों के करीब दो करोड़ रुपया हड़प लिए हैं । और फरार हैं। हंगामे की सूचना पर पहुंची पुलिस आरोपी को पकड़कर थाने ले आयी। जहां पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। किसानों का आरोप है कि इस पूरे प्रकरण में एक मंत्रों का रिश्तेदार भी शामिल है।
किसानों का आरोप है कि विजेंद्र सागर नाम के व्यक्ति की नवीन मंडी में संतोष सागर ट्रेडिंग कम्पनी के नाम से एक फर्म है। उसने व
उसके साथी अंकुर यादव, हरचरण सागर, धीरेन्द्र यादव, संतोष सागर, तालिब व बदलू ने
फरार व्यापारी का साथी अंकुर यादव बीते वर्ष भी किसानों का करीब ढाई करोड़ रुपया लेकर फरार हो गया था। जिसके लिए किसानों को आज तक दर दर भटकना पड़ रहा है। किसान नेता इरफान अली ने बताया कि आरोपी ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर करीब दो करोड़ रुपए की ठगी की है।। किसानों को बरगलाकर उनसे महंगे रेट पर धान खरीदा गया। लेकिन जब रुपए देने का समय आया तो दुकान में ताला लगाकर फरार हो गया। जिसको लेकर किसान भारी आक्रोश में थे और आरोपियों की तलाश कर रहे थे। आज किसान फरार व्यापारी के एक साथी को उनके साथी भाजपा नेता द्वारा काटी जा रही कालोनी से पकड़कर मंडी ले आये। जिसके बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया है। किसान नेता ने कहा कि भाकियू टिकैत किसानों का अहित नहीं होने देगी। वह रूपये देने के लिए टाल मटोल कर रहा था। किसानों का आरोप है कि विजेंद्र सागर व उसके छह अन्य साथियों ने जनपद में किसानों से धान की खरीद कर भागने की फिराक में था।
इसने जिले व आसपास के करीब डेढ़ दर्जन किसानों का धान खरीदा था। वह सौ किसानों का धान खरीदकर करीब दो करोड़ रुपए हड़प लिए। उसके द्वारा मंडी के लाइसेंस प्राप्त आड़तियों के भी लाखों रूपए बकाए हैं।