व्यापारियों ने मनाया नितिन अग्रवाल का 45वां जन्मदिन, सेवा दिवस के रूप में हुआ आयोजन
। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के प्रदेश अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नितिन अग्रवाल का 45वां जन्मदिन व्यापारियों ने धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया। संगठन के जिला कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम को सेवा दिवस के रूप में मनाते हुए बड़ी संख्या में व्यापारियों, पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और आमजन ने सहभागिता की।कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष भारत भूषण गुप्ता ने कहा कि नितिन अग्रवाल का जन्मदिन केवल उत्सव का अवसर नहीं, बल्कि समाज और जनहित के प्रति सेवा एवं समर्पण को मजबूत करने का संकल्प दिवस है।उन्होंने कहा कि नितिन अग्रवाल के नेतृत्व में व्यापारियों के हितों और प्रदेश के विकास के लिए लगातार कार्य किया जा रहा है।इस दौरान लोगों ने मंत्री के स्वस्थ, दीर्घायु और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।जिला अध्यक्ष उमेश गुप्ता ने कहा कि संगठन व्यापारियों की समस्याओं के समाधान, उनके हितों की रक्षा और सरकार व व्यापारी समाज के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने के लिए निरंतर प्रयास कर रहा है।कार्यक्रम में शिव शंकर गुप्ता जिला उपाध्यक्ष नगर अध्यक्ष गौरव अग्रवाल, अजय चंद्रा, रंजीत कठेरिया, मंगल यादव, राकेश फुलेरिया, भाजपा मंडल अध्यक्ष राजू सुमन, विकास सैनी, अमित, मुकर्रम, खुशनसीब, रईस सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

