एसएसपी का ‘सुपर क्विक’ एक्शन
कालाढूंगी पुलिस ने 50+ सीसीटीवी खंगालकर रुद्रपुर से बरामद की लापता महिला और दो नाबालिक बच्चे
कालाढूंगी।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टीसी0 के कुशल निर्देशन में कालाढूंगी पुलिस ने मानवीय संवेदना और तकनीकी दक्षता का परिचय देते हुए,घर से लापता हुई एक महिला और उनके दो नाबालिग बच्चों को रिकॉर्ड समय में सकुशल बरामद कर लिया है।पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से परिजनों की चिंताएं मुस्कान में बदल गईं।कोटाबाग (कालाढूंगी) क्षेत्र से एक महिला अपने दो नाबालिग बच्चों के साथ अचानक घर से लापता हो गई थी।परिजनों द्वारा किसी अनहोनी की आशंका जताते ही मामले को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी डॉ. मंजुनाथ टीसी ने तत्काल पूरे जिले की पुलिस को ‘अलर्ट मोड’ पर रहने के निर्देश दिए। कालाढूंगी पुलिस की विशेष टीम ने रिकॉर्ड समय में क्षेत्र के 50 से अधिक सीसीटीवी (CCTV) कैमरों की फुटेज को खंगाला।मैनुअल इंटेलिजेंस और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने महिला की लोकेशन रुद्रपुर (जनपद उधम सिंह नगर) में ट्रेस की।लोकेशन मिलते ही एसएसपी के निर्देश पर टीम तुरंत रुद्रपुर रवाना हुई और महिला व दोनों बच्चों को सुरक्षित बरामद कर लिया।आवश्यक वैधानिक कार्यवाही और काउंसलिंग के पश्चात, महिला और बच्चों को उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।परिजनों ने नैनीताल पुलिस की तत्परता और कार्यशैली के प्रति गहरा आभार प्रकट किया है।उपनिरीक्षक देवेन्द्र सिंह राणा।कांस्टेबल प्रकाश महिला कांस्टेबल हेमलता आदि मौजूद रहे।

