“धामी सरकार की जनकल्याणकारी पहल”
विकास खण्ड कोटाबाग के न्याय पंचायत बैलपड़ाव के सिंचाई डाक बंगला बैलपड़ाव में “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” बहुद्देशीय शिविर का आयोजन आज
जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल द्वारा सुनी जाएंगी समस्याएं
नैनीताल/हल्द्वानी।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा आमजन को सरकारी योजनाओं का सीधा लाभ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से संचालित “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” कार्यक्रम के अंतर्गत जनपद नैनीताल के विकासखंड कोटाबाग के न्याय पंचायत बैलपड़ाव के सिंचाई डाक बंगला बैलपड़ाव में मंगलवार आज बहुद्देशीय शिविर का आयोजन किया जा रहा है।शिविर में जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल द्वारा क्षेत्रीय जनता की समस्याओं को सुना जाएगा, साथ ही मौके पर उनका निस्तारण भी किया जाएगा।शिविर के माध्यम से क्षेत्रीय नागरिकों को राज्य एवं केंद्र सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान की जाएगी तथा पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से जोड़े जाने के साथ ही विभागीय योजनाओं का लाभ भी जनता को दिया जाएगा।शिविर में एक ही स्थान पर सरकारी सेवाएं मुहैया कराई जाएगी।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की मंशा के अनुरूप राज्य सरकार की प्राथमिकता है कि सरकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचे।इसी दिशा में बहुद्देशीय शिविरों के माध्यम से प्रशासन को जनता के द्वार तक पहुँचाया जा रहा है,जिससे पारदर्शिता,संवेदनशीलता और त्वरित सेवा सुनिश्चित हो सकें।जिला प्रशासन ने क्षेत्र के समस्त नागरिकों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में शिविर में उपस्थित होकर सरकारी योजनाओं का लाभ उठाएं तथा अपनी समस्याओं का समाधान प्राप्त करें।यह बहुद्देशीय शिविर सरकार और जनता के बीच सीधा संवाद स्थापित करने तथा जनविश्वास को और सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।






































