शिविर के छठे दिन साफ-सफाई व पौधारोपण इत्यादि का कार्य किया गया
रामपुर।राजकीय रज़ा स्नातकोत्तर महाविद्यालय रामपुर की राष्ट्रीय सेवा योजना ईकाइयों के सात दिवसीय वार्षिक शिविर के छठवें दिन बृहस्पतिवार को सुबह प्राथमिक विद्यालय प्रांगण की साफ-सफाई व पौधारोपण इत्यादि का कार्य किया गया।स्वयंसेवक व स्वयं सेविकाएं प्रातः 10:00 बजे ग्राम भुर्जी की मड़ैया गांव में जाकर ग्रामीणों को नशा मुक्ति व मतदान के लिए जागरूक किया गया।दोपहर में गोष्ठी का आयोजन किया गया।तत्पश्चात दीप प्रज्वलन किया गया तथा सरस्वती वन्दना की गई।उसके पश्चात सभी अतिथिगण का पुष्पहार पहनाकर स्वागत कर सम्मानित किया गया।जिसमें कार्यक्रम की अध्यक्षता गाम प्रधान रफत जहाँ ने विधार्थियों को ग्रामीण जीवन,सरकारी योजनाएँ जैसे हर घर शौचालय,सर्वे शिक्षा योजना जैसी योजनाओं के बारे बताया तथा उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी।कार्यक्रम में डॉ शैलेंद्र कुमार ,डॉ शाहिदा परवीन,डॉ माया भारती,डॉ सुरेश ध्यानी,डॉ उपदेश छिमवाल,डॉ लोकेश कुमार,डॉ राजकुमार आदि प्राध्यापक उपस्थित रहे।जिनके द्वारा स्वयंसेवक व स्वयंसेवकों को जल संसाधन एंव पर्यावरण संरक्षण,मौलिक कर्तव्यों, भारतीय राष्ट्रीय आन्दोलन के प्रेरक तत्वों के प्रति जागरूक किया।डॉ सुरेश ध्यानी जी ने गीत ” धरती को रखना हरा भरा, यह जीवन धर्म हमारा। वृक्षों का रक्षण परिपोषण, पावन कर्तव्य हमारा।।” गाया व अमृता देवी के आन्दोलन को विस्तार से बताया तथा वृक्ष व पर्यावरण के महत्व को भी समझाया।कार्यक्रम में डॉ प्रमोद कुमार,डॉ घनश्याम सरोज,डॉ ईरम नईम,डॉ नरेश कुमार,उपस्थित रहे।तत्पश्चात कार्यक्रम में अनेक स्वयंसेवक व स्वयंसेविकाओं द्वारा विभिन्न प्रकार की सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गई। सभी ने देशभक्ति गीतों, ग़ज़लों ,शेरो शायरी द्वारा सभी का मनोरंजन किया।इसके पश्चात सभी वक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त किए।डॉ ईरम नईम ने मंच संचालन करते हुए निजा फाजली के शेर पढे व इसी क्रम में सभी दलों के स्वयंसेवकों व स्वंयसेविकाओं ने भी देशभक्ति गीत गाकर अपना योगदान दिया।इसी कम में कार्यक्रम अधिकारियों द्वारा प्रेरित किया तथा स्वच्छ भारत, स्वस्थ भारत हेतु समाज में जागरूकता योग एवं शिक्षा का मानव जीवन में महत्व व युवाओं हेतु रोजगार परक शिक्षा पर सम्बोधन किया। अंततः कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ किया गया।कार्यक्रम में फैजान,नेहा, विनीता,अनस,जैनब,हर्षिता, रिम्मी,सिमरन प्रजापति,श्वेता, अल्बाब,कैफ आदि छात्राएं उपस्थित रहे।






































