लालकुआं पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध शराब के साथ दो गिरफ्तार
लालकुआं।पुलिस ने चैकिंग के दौरान अवैध शराब की तस्करी के आरोप में दो व्यक्तियों अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार करने के बाद उसके कब्जे से 194 पाउच कच्ची शराब की बरामदगी दिखाई गई है।शनिवार को कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ब्रजमोहन सिंह राणा ने बताया कि थाने के उप निरीक्षक शंकर नयाल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने चैकिंग के दौरान साहिल भानु सागर को हल्दूचौड़ गोला गेट के पास से संदिग्ध अवस्था में गिरफ्तार किया है,उसके कब्जे से पुलिस ने 94 पाउच कच्ची शराब की बरामदगी दिखाई गई है।जबकि देव रामपुर गोला गेट तिराहा के पास से सौ पाउच कच्ची शराब के भरे कट्टे के साथ विक्रम सिंह बुगला उर्फ बल्ली निवासी इंद्रनगर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम में मुकदमा पंजीकृत कर चालान कर दिया है।






































