कोतवाली हल्द्वानी पुलिस ने मोबाइल चोरी की घटना का किया खुलासा
पुलिस कार्यवाही में 2 मोबाइल चोर गिरफ्तार,2 कीमती मोबाइल बरामद
हल्द्वानी।शिकायतकर्ताओं द्वारा कोतवाली हल्द्वानी में सब्जी मंडी मंगलपड़ाव तथा सदर बाजार मंगलपड़ाव में चोरों द्वारा 2 मोबाइल फोन चोरी करने के संबंध में तहरीर दी गई।उक्त के क्रम में कोतवाली हल्द्वानी में मुकदमा एफआईआर नंबर 39/2026 व 40/2026 धारा-303(2)बीएनएस बनाम अज्ञात पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गई।एसएसपी डॉ.मंजुनाथ टीसी द्वारा चोरी की घटना को गंभीरता से लेते हुए घटना का तत्काल खुलासा करने के निर्देश दिए गए।पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कत्याल के मार्गदर्शन क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी अमित कुमार सैनी के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हल्द्वानी विजय मेहता के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा रविवार को त्वरित कार्यवाही करते हुए सीसीटीवी का अवलोकन कर अभियुक्तों की पहचान कर मण्डी बाईपास हल्द्वानी क्षेत्र से दोनों अभियुक्तों की चोरी किए गए मोबाइल फोन के साथ गिरफ्तार किया गया।पकड़े गए अभियुक्तों में सुजन मुखर्जी पुत्र रोहित मुखर्जी निवासी छोटा तितुलिया हाथीघर थाना तीन पहाड़ जिला साहिबगंज झारखण्ड उम्र 22 वर्ष,मन्नी नोनिया पुत्र भुवन नोनिया निवासी ग्राम बाओपुर थाना तीन पहाड़ जिला साहिबगंज झारखण्ड उम्र 21 वर्ष है।अभियुक्त सुजन से सैमसंग ए-56 मोबाइल फोन,अभियुक्त मन्नी नोनिया से सैमसंग एस-24 मोबाइल फोन आदि की बरामदगी दिखाई गई है।इस मौकें पर उप निरीक्षक गौरव जोशी,रविन्द्र राणा,संतोष बिष्ट,भूपाल मेहरा आदि मौजूद रहे।






































