फिट पुलिस – स्वस्थ पुलिस” अभियान के तहत कालाढूंगी पुलिस की नई पहल
कालाढूंगी।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ.मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में रविवार को पुलिस कर्मियों के स्वास्थ्य एवं फिटनेस को बढ़ावा देने हेतु कोतवाली में विशेष योग सत्र का आयोजन किया गया।इस अवसर पर प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार सैनी के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस कर्मियों को योगाचार्य दीपक सैनी द्वारा योगाभ्यास कराया गया।योग सत्र के दौरान पुलिस कर्मियों को तनाव, स्ट्रेस एवं विभिन्न बीमारियों से बचाव हेतु नियमित योग एवं व्यायाम के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।योगाचार्य द्वारा बताया गया कि नियमित योगाभ्यास से मानसिक शांति,शारीरिक स्फूर्ति एवं कार्य क्षमता में वृद्धि होती है,जिससे पुलिस कर्मी अपने दायित्वों का निर्वहन अधिक ऊर्जा एवं सकारात्मकता के साथ कर सकते हैं।एसएसपी द्वारा जनपद पुलिस को फिट एवं स्वस्थ बनाए रखने हेतु समय-समय पर ऐसे कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि पुलिस कर्मी स्वस्थ रहकर बेहतर पुलिसिंग एवं जनसेवा कर सकें।कालाढूंगी पुलिस द्वारा भविष्य में भी पुलिस कर्मियों की फिटनेस एवं मानसिक स्वास्थ् को ध्यान में रखते हुए इस प्रकार के कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जाते रहेंगे।

