बिलासपुर पुलिस की बदमाशों के साथ मुठभेड़:
पुलिस की गोली लगने से दो बदमाश घायल, तीन ने किया आत्मसमर्पण
फार्म स्वामी कर्मचारी से हुई लूट में थें शामिल
2 मोटरसाइकिलें, 2 तमंचे,5 जिंदा कारतूस,2 खोखे, 3 चाकू,4 मोबाइल फोन और 15 हजार की नगदी
बिलासपुर।बदमाशों के साथ पुलिस की मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में दो बदमाश पुलिस की गोली लगने से घायल हो गए।जबकि तीन बदमाशों ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया।पुलिस ने बदमाशों के कब्जे से दो मोटरसाइकिलें,दो तमंचे,पांच जिंदा कारतूस,दो खोखे, तीन चाकू,चार मोबाइल फोन और पंद्रह हजार की नगदी आदि बरामद की है।वही पुलिस ने बताया पकड़े गए पांचों बदमाश फार्म स्वामी के कर्मचारी के साथ हुई लूट की घटना में शामिल थें।कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक जीत सिंह ने बताया मंगलवार की देररात वह रूद्र-बिलास चौकी प्रभारी योगेश कुमार सहित पुलिस कर्मियों के साथ क्षेत्र में गश्त पर थें।इस दौरान गांव मनिहारखेड़ा रोड पर दो बाइकों पर पांच युवक आते दिखें।इस दौरान पुलिस ने जब इनको रूकने का इशारा किया तो, उक्त बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी,और जंगल में भागने लगे तभी पुलिस टीम ने जवाबी कार्रवाई करते हुए जसपाल उर्फ जस्सा निवासी ग्राम कोटा अलीनगर, मंदीप सिंह निवासी गोकुलनगरी पैर में गोली लगने से घायल हो गए जबकि हर्षदीप सिंह,अमृत सिंह गज्जु, निवासी कोटा अलीनगर,जगप्रीत सिंह उर्फ जग्गा निवासी गोकुलनगरी आदि ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया।बाद में पुलिस ने घायल बदमाशों को नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जहां से उन्हें जिला अस्पताल भेज दिया है। पुलिस टीम में एसओजी प्रभारी दीपक कुमार,उप निरीक्षक एसओजी टीकाराम चौहान,उप निरीक्षक केशु शर्मा,उप निरीक्षक आकिल हुसैन,आशीष राणा आदि मौजूद रहे।

