घर-घर जाकर हमें भाजपा का सदस्य बनाना है: त्रयंबक त्रिपाठी
(भाजपा के सदस्यता अभियान की जिलास्तरीय कार्यशाला मोहनलालगंज में हुयी आयोजित)
(हर बूथ पर 200सदस्य बनाने का कार्यकर्ताओ को दिया गया लक्ष्य)
मोहनलालगंज , लखनऊ ।लखनऊ में भाजपा को मजबूत बनाने के लिए राष्ट्र व्यापी सदस्यता अभियान के तहत जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन शुक्रवार को मोहनलालगंज के डायमंड रिसार्ट मे किया गया।मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष त्रयंबक त्रिपाठी ने बताया कि सदस्यता अभियान भाजपा के राष्ट्रीय और प्रदेश स्तर की कार्यशाला सम्पन्न की जा चुकी है। हम सभी कार्यकर्ताओं के लिए संगठन चुनाव नहीं, संगठन पर्व है। संगठन की सदस्यता संगठन की आत्मा है। सदस्यता विचारधारा की प्रक्रिया है इसलिए अपनी सदस्यता को इस बार भी सर्व स्पर्शी, सर्वव्यापी एवं सर्वग्राही बनाना है। समाज के प्रत्येक घर तक जाकर हम सभी को भाजपा का सदस्य बनाना है।
भाजपा जिलाध्यक्ष विनय प्रताप सिंह ने कहा भाजपा ने सर्वप्रथम डिजिटल सदस्यता अभियान 2014 में आरम्भ किया था। 2017, 2019 एवं 2022 में विशेष सदस्यता अभियान चलाया गया था। पुनः राष्ट्रीय स्तर पर संगठन पर्व की घोषणा के साथ ही हम सभी की सदस्यता शून्य हो चुकी है। हम सब लोग फिर से डिजिटल माध्यम से सदस्य बनेंगे। सदस्यता अभियान तीन चरणों में होगी। प्रथम चरण 1 से 25 सितम्बर 2024 तक, द्वितीय चरण 1 से 15 अक्टूबर और तृतीय चरण 16 से 31 अक्टूबर 2024 तक चलेगा। इसके लिए कार्यकर्ता मंडल, शक्ति केन्द्र और बूथ स्तर पर घर-घर जाकर इस अभियान को पूर्ण करेंगे ओर हर बूथ पर 200सदस्य बनायेगे।कार्यशाला में प्रदेश मंत्री अर्चना मिश्रा,पूर्व राज्यमंत्री वीरेंद्र कुमार तिवारी,बीकेटी विधायक योगेश शुक्ला,मलिहाबाद विधायक जय देवी कौशल,मोहनलालगंज विधायक अमरेश कुमार रावत,पूर्व जिलाध्यक्ष गोकरन वर्मा,पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश तिवारी, पूर्व जिलाध्यक्ष वीरेन्द्र प्रताप सिंह,पूर्व जिलाध्यक्ष रामनिवास यादव ,क्षेत्रीय मंत्री विकास सिंह,भाजयुमो जिलाध्यक्ष धीरू पांडे समेत काफी संख्या में भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहें।

							