वन महोत्सव पर जिला पंचायत परिसर में हुआ पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
जिला पंचायत अध्यक्ष ने लगाया पौधा, अधिक से अधिक वृक्ष लगाने का किया आह्वान
रामपुर। वन महोत्सव के अवसर पर सोमवार को जिला पंचायत कार्यालय परिसर में रामपुर वन रेंज के तत्वावधान में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष ख्याली राम लोधी ने पौधा रोपित कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।उन्होंने कहा कि बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाना समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है।साथ ही उन्होंने लोगों से पौधारोपण के साथ-साथ पौधों की नियमित देखभाल करने का भी आह्वान किया।कार्यक्रम में वन विभाग के अधिकारियों ने वन महोत्सव के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए बताया कि हरियाली बढ़ाने और पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए जिले में व्यापक स्तर पर पौधारोपण अभियान चलाया जा रहा है।इस अभियान में जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों और आम नागरिकों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जा रही है।इस अवसर पर रामपुर वन रेंज के वन क्षेत्राधिकारी (रेंजर) शिवशंकर यादव सहित वन विभाग के कर्मचारी एवं अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।सभी ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी सुरक्षा करने का संदेश दिया।

