5 दिवसीय अंतर राज्य युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम का आयोजन
नैनीताल।मेरा युवा भारत युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा 5 दिवसीय अंतर राज्य युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम का आयोजन यूजीसी मालवीय मिशन शिक्षक प्रशिक्षण केंद्र में 9 से 13 फरवरी तक आयोजित किया जा रहा है।इस कार्यक्रम में अतिथि राज्य -बिहार के मुजफ्फरपुर,समस्तीपुर,पटना, वैशाली एवं बेगूसराय से 7-7 युवा एवं दो ग्रुप लीडर, मुजफ्फरपुर से चंदन एवं वैशाली से श्वेता, कूल 37 प्रतिभागी भाग ले रहे हैं। सोमवार को कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ सरस्वती खेतवाल, अध्यक्ष नगर पालिका एवं कुमाऊं विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो दीवान सिंह बिष्ट द्वारा संयुक्त रूप से शुभारंभ किया गया।कार्यक्रम में राजकीय पॉलीटेक्निक,नैनीताल की छात्राओं ने कुमाऊं संस्कृति की प्रस्तुति देते हुए नृत्य प्रस्तुत किया।अध्यक्ष द्वारा युवाओं को संबोधन करते हुए कहा कि युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय,भारत सरकार द्वारा युवा आदान प्रदान कार्यक्रम का बहुत महत्व है देश के युवाओं को मुख्य धारा से जोड़ने में।
इन्हीं कार्यक्रमों से युवाओं को भारत देश की अनेकता में एकता का संदेश मिलेगा तथा वे भारत के विभिन्न क्षेत्रों के संस्कृति से रूबरू हो पाएंगे।साथ ही उन्होंने मेरा युवा भारत नैनीताल द्वारा समय समय पर कराए जाने वाले कार्यक्रमो की सराहना की और सभी युवाओं का नैनीताल में स्वागत किया। और साथ ही उन्होंने 12 फरवरी को नैनीताल झील में निःशुल्क नौकायन सुविधा की घोषणा की।और वही कुलपति ने अपने संबोधन में उत्तराखंड की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत पर प्रकाश डालते हुए कहा कि अपनी संस्कृति और जड़ों से जुड़े रहना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने विश्व के प्राचीनतम विश्वविद्यालयों नालंदा और तक्षशिला का उल्लेख करते हुए बताया कि प्राचीन काल में भारत सांस्कृतिक एवं शैक्षणिक रूप से अत्यंत समृद्ध था और हमें अपने गौरवशाली इतिहास को सदैव स्मरण रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि भारत विश्व का सबसे युवा देश है और इस युवा शक्ति का सही उपयोग कर हम “विकसित भारत” के लक्ष्य को प्राप्त कर सकते हैं।अंत में उन्होंने प्रतिभागियों को डी.एस.बी.परिसर स्थित संग्रहालय का भ्रमण करने की सलाह दी।कार्यक्रम के आयोजक मेरा युवा भारत नैनीताल उप निदेशक अधिकारी डॉल्वी तेवतिया ने सभी अतिथियों एवं प्रतिभाओं का स्वागत करते हुए 5 दिवसीय कार्यक्रम की रूपरेखा अतिथियों के सामने प्रस्तुत की और सभी अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट किए गए।और कार्यक्रम में प्रशिक्षक के रूप में पुष्कर दानू कार्यक्रम में उपस्थित रहे।कार्यक्रम के प्रथम सत्र में महिला शक्ति स्वयं सहायता समूह की अध्यक्ष सुनीता आर्य एवं रेणु कोहली द्वारा उत्तराखंड के सांस्कृतिक दारोहर एवं ऐपन के बारे में विस्तार से बताया गया। और साथ ही गेरू एवं बिसवार से लक्ष्मी चौकी बना कर भी दिखाई।कार्यक्रम में आरती, अजय आदि का विशेष सहयोग रहा।भवदीया डाल्वी तेवतिया
उप निदेशक आदि मौजूद रहे।






































