12 जुलाई को बिलासपुर रेंज में होगा 5.39 लाख पौधों का रोपण, महायज्ञ की तैयारियां पूरी
वन विभाग ने जनभागीदारी की अपील, कृषि राज्यमंत्री औलख मिलक रेंज में करेंगे पौधारोपण
रामपुर।उत्तर प्रदेश सरकार के आह्वान पर 12 जुलाई 2026 को पूरे प्रदेश में 35 करोड़ पौधों के रोपण के लक्ष्य को लेकर व्यापक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।इसी क्रम में रामपुर जनपद की बिलासपुर वन रेंज भी वृक्षारोपण महायज्ञ में सक्रिय भागीदारी के लिए पूरी तरह तैयार है।आरक्षित डडिया वन रेंज में तैनात वन क्षेत्राधिकारी (रेंजर) आलोक शर्मा ने शुक्रवार को बताया कि बिलासपुर रेंज में कुल 5,39,597 पौधों का रोपण किया जाएगा।इनमें वन विभाग द्वारा 1,08,800 तथा अन्य विभागों द्वारा 4,30,797 पौधे लगाए जाएंगे।उन्होंने बताया कि पौधारोपण अभियान को सफल बनाने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं और विभिन्न विभागों के साथ समन्वय स्थापित किया गया है।अभियान का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण, हरित क्षेत्र का विस्तार तथा जलवायु संतुलन को मजबूत करना है।वृक्षारोपण महायज्ञ के तहत शुक्रवार को प्रभागीय वनाधिकारी रामपुर प्रणव जैन ने उत्तर प्रदेश के कृषि राज्य मंत्री बल्देव सिंह औलख को अभियान में शामिल होने का आमंत्रण दिया।मंत्री बल्देव सिंह औलख 12 जुलाई को मिलक रेंज में पौधारोपण कर अभियान का शुभारंभ करेंगे। वन विभाग ने आमजन से भी अधिक से अधिक संख्या में पौधे लगाकर उनकी देखभाल करने की अपील की है।

