वार्षिक शिविर के पांचवें दिन विद्यालय प्रांगण की साफ सफाई और वृक्षारोपण किया
रामपुर।राजकीय रज़ा स्नातकोत्तर महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना ईकाइयों के सात दिवसीय वार्षिक शिविर के पांचवे दिन बुधवार सुबह प्राथमिक विद्यालय प्रांगण की साफ-सफाई व पौधारोपण इत्यादि का कार्य किया गया।स्वयंसेवक व स्वयं सेविकाएं प्रातः 10:00 बजे ग्राम भुर्जी की मड़ैया गांव में जाकर ग्रामीणों को नशा मुक्ति व मतदान के लिए जागरूक किया गया।दोपहर 2:00 बजे गोष्ठी का आयोजन किया गया।तत्पश्चात दीप प्रज्वलन किया गया तथा सरस्वती वन्दना की गयी।उसके पश्चात सभी अतिथिगण का पुष्पहार पहनाकर स्वागत कर सम्मानित किया गया।जिसमें कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ शहजाद ( नशा एंव कुष्ठ उन्मूलन )ने छात्र छात्राओं को समझाया कि नशा करने से हमें शारीरिक व मानसिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।उन्होंने बताया कि इससे किस प्रकार बचा जाए,तथा अपने आस पास के लोगों को किस प्रकार जागरूक करके उनकी व उनके परिवार की जान बचा सकते हैं।शिव शंकर यादव (रेंजर वन विभाग रामपुर , विक्रम सिंह दिवाकर (वनरक्षक,विजय गिरि( वन रक्षक )एस एस गुप्ता ( जिला प्रभारी दैनिक आज ने विधार्थियों को जल संसाधन एंव पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया।कार्यक्रम में डॉ नासीर,डॉ खुशबू,डॉ प्रमोद कुमार,डॉ घनश्याम सरोज,डॉ ईरम नईम,डॉ नरेश कुमार, उपस्थित रहे।डॉ नासिर ने स्वंयसेवक व स्वयंसेविकाओं को मौलिक कर्तव्यों के बारे में जानकारी दी।तत्पश्चात कार्यक्रम में अनेक स्वयंसेवक व स्वयंसेविकाओं द्वारा विभिन्न प्रकार की सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गई।सभी ने देशभक्ति गीतों, ग़ज़लों,शेरो शायरी द्वारा सभी का मनोरंजन किया।इसके पश्चात सभी वक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त किए।डॉ ईरम नईम ने मंच संचालन करते हुए निजा फाजली के शेर पढे व इसी क्रम में रानी लक्ष्मीबाई दल की 4 स्वंयसेविकाओं ने भी देशभक्ति गीत गाकर अपना योगदान दिया। इसी कम में कार्यक्रम अधिकारियों द्वारा प्रेरित किया तथा स्वच्छ भारत, स्वस्थ भारत हेतु समाज में जागरूकता योग एवं शिक्षा का मानव जीवन में महत्व व युवाओं हेतु रोजगार परक शिक्षा पर सम्बोधन किया। अंततः कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ किया गया।कार्यक्रम में फैजान, नेहा, विनीता,अनस,जैनब,हर्षिता, रिम्मी,सिमरन प्रजापति,श्वेता, अल्बाब,कैफ आदि छात्राएं उपस्थित रहे।






































