होली से पहले नैनीताल पुलिस की बड़ी कार्यवाही
202 ग्राम अवैध चरस के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, स्कूटी सीज
नैनीताल।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ.मंजूनाथ टी.सी के निर्देशन में जनपद में चलाए जा रहे मादक पदार्थ विरोधी अभियान के तहत डॉ जगदीश चंद्र पुलिस अधीक्षक नैनीताल एवं क्षेत्राधिकारी रविकांत सेमवाल के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष खनस्यूँ विजय पाल सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा मंगलवार को सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।चेकिंग के दौरान सिमलिया बैण्ड से लगभग 1 किमी नीचे खनस्यूँ-हल्द्वानी मार्ग पर एक लाल-काले रंग की स्कूटी (UK04TB-3162, TVS एन्टॉर्क) पर सवार दो व्यक्ति पुलिस टीम को देखकर भागने का प्रयास करते हुए पकड़ा गया।संदेह होने पर स्कूटी की डिग्गी की तलाशी ली गई,जिसमें 202 ग्राम अवैध चरस (पन्नी सहित) बरामद की गई।बरामदगी के आधार पर थाना खनस्यूँ में मु0अ0सं0 02/2026, धारा 8/20/60 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है।घटना में प्रयुक्त उपरोक्त स्कूटी को सीज किया गया है।अभियुक्तों का आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है। अभियुक्तगणों को न्यायालय के समक्ष नियमानुसार प्रस्तुत किया जाएगा।अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध जनपद पुलिस का अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।गिरफ्तार अभियुक्तों में दीपक थुआल पुत्र जमन चन्द्र,निवासी ग्राम हैड़ाखान, तहसील खनस्यूँ, जिला नैनीताल,उम्र 21 वर्ष है जबकि हर्षित रावत पुत्र अर्जुन सिंह रावत,निवासी तल्ला कृष्णापुर, थाना तल्लीताल है।इस मौकें पर विजयपाल सिंह थानाध्यक्ष खनस्यूँ,बलवंत सिंह,मौ० नाजिर,अभिषेक मौर्य आदि मौजूद रहे।






































