“महिला जन सुनवाई कार्यक्रम
नैनीताल।महिला दिवस के उपलक्ष्य में महिला जन सुनवाई कार्यक्रम राज्य महिला आयोग उत्तराखंड की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल के निर्देशानुसार प्रत्येक जनपद में आगामी 9 मार्च से दिनांक 13 मार्च तक महिला जन सुनवाई कार्यक्रम आयोजित किए जाने हैं।जिसके तहत एक जन सुनवाई कार्यक्रम डीएम कार्यालय नैनीताल के जिलाधिकारी सभागार
नैनीताल में 10 मार्च को राज्य महिला आयोग जिला नैनीताल उत्तराखंड की सदस्य कंचन कश्यप जी एवं सदस्य उर्वशी जोशी की संयुक्त अध्यक्षता में जिलाधिकारी सभागार नैनीताल आयोजित किया जाएगा।जिसमें जनपद नैनीताल की महिलाओं की समस्याओं की जन सुनवाई होगी।जिसमें शासन व पुलिस प्रशासन के वरिष्ठ पदाधिकारी भी भाग लेंगे।जनपद नैनीताल उत्तराखंड की पीड़ित महिलाएं उक्त नियत तिथि को नैनीताल के जिलाधिकारी सभागार में पहुंच कर अपनी अपनी समस्याएं रख सकती है जिसका समाधान किया जाएगा।






































